Satara में सनसनी: पिता ने ही बेटे को नदी में धक्का देकर की हत्या, 20 दिन बाद खुलासा
Satara Child Death Investigation: सातारा के कराड में मासूम बच्चे की संदिग्ध मौत का मामला सुलझ गया है। जांच में खुलासा हुआ कि पिता ने ही शक के चलते बेटे को नदी में धक्का देकर मार डाला।
- Written By: अपूर्वा नायक
Satara Child Murder Case ( Source: Social Media )
Satara Child Murder Case: जिले के कराड तहसील के शिवडे गांव में कृष्णा नदी किनारे 18 मार्च की सुबह एक मासूम बच्चे का शव संदिग्ध हालत में मिला था। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी और पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी थी।
करीब 20 दिनों की जांच के बाद पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझा ली है। मृत बच्चे की पहचान सिद्धार्थ आरेकरी के रूप में हुई है, जो कर्नाटक राज्य के विजयपुर जिले के नागठाणे गांव का रहने वाला था।
पिता पर ही लगा हत्या का आरोप
जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को चौंका दिया। सातारा पुलिस के मुताबिक, बच्चे की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पिता मल्लिकार्जुन आरेकरी ने ही की थी। आरोपी को उसके दोस्तों द्वारा बच्चे को लेकर ताना मारा जाता था कि वह उसका बेटा नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
नागपुर वाड़ी की म्हाडा कॉलोनी में सनसनी, बंद घर में 4 दिन पुराने वृद्ध दंपति का मिला शव; इलाके में दहशत
नासिक में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की बड़ी कार्रवाई; छापेमारी में सवा लाख की संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त
चंद्रपुर के राजुरा में घर में घुसकर महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, सोते रह गई 10 वर्षीय बेटी; आरोपी फरार
शक बना हत्या की वजह
इसी बात को लेकर मल्लिकार्जुन अपनी पत्नी भाग्यश्री पर शक करने लगा था। पिछले डेढ़ साल से पति-पत्नी के बीच इसी मुद्दे को लेकर लगातार विवाद हो रहे थे। शक और गुस्से में आरोपी ने खौफनाक कदम उठाया।
बहाने से बेटे को ले गया Satara
16 मार्च को आरोपी मल्लिकार्जुन अपने बेटे को स्कूल में एडमिशन दिलाने के बहाने विजयपुर से सातारा के उंब्रज लेकर आया। इसके बाद वह उसे शिवडे गांव के पास कृष्णा नदी किनारे ले गया और मौका पाकर उसे नदी में धक्का दे दिया।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra में सीएम रिलीफ फंड में बड़ा बदलाव, अब 8 घंटे में मिलेगी इलाज के लिए आर्थिक मदद
आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश
घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
