Maharashtra में सीएम रिलीफ फंड में बड़ा बदलाव, अब 8 घंटे में मिलेगी इलाज के लिए आर्थिक मदद

Maharashtra में अब जरूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए तेजी से आर्थिक सहायता मिलेगी। नई ऑनलाइन प्रणाली के जरिए अस्पताल सीधे आवेदन भेजेंगे और 8 घंटे में मंजूरी मिल सकेगी।
cm-relief-fund-online-system-fast-medical-aid-maharashtra
सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra CM Relief Fund Online System: राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को अब इलाज के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सीएम रिलीफ फंड से उन्हें तेजी से आर्थिक मदद मिल सकेगी।

सीएम रिलीफ फंड और धर्मार्थ अस्पताल सहायता कक्ष की ऑनलाइन प्रणाली जल्द ही शुरू की जाएगी। इस नई प्रणाली के माध्यम से आवेदन स्वीकृति की प्रक्रिया 8 घंटे के भीतर पूरी कर ली जाएगी। इस ऑनलाइन प्रणाली का उद्घाटन जल्द मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करने वाले हैं।

इसके बाद यह सुविधा पूरे राज्य में शुरू हो जाएगी। अब मरीजों के बजाय सहायता कक्ष से जुड़े अस्पताल सीधे आवेदन प्रस्तुत करेंगे। मरीजों को किसी भी प्रकार का फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी।

अस्पताल भेजेंगे आवेदन

पिछले एक वर्ष से सीएम रिलीफ फंड कार्यालय और धर्मार्थ अस्पताल सहायता कक्ष में नए सुधार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नई ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है। मरीज की ओर से अस्पताल में सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद अस्पताल प्रशासन आवेदन को सीएम रिलीफ फंड कार्यालय को मंजूरी के लिए भेजेगा। सभी दस्तावेज नियमानुसार पाए गए तो आवेदन की स्वीकृति प्रक्रिया 8 घंटे के भीतर पूरी कर दी जाएगी।

Maharashtra में 40,776 मरीजों को 333 करोड़ रुपये की मदद

पिछले वित्तीय वर्ष (1) अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026) के दौरान राज्य में कुल 40,776 मरीजों को 333 करोड़ 6 लाख 81 हजार 500 रूपयों की चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। कक्ष प्रमुख रामेश्वर नाईक ने बताया कि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके, इसलिए यह ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है। जरूरतमंद मरीजों की सुविधा के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 123 2211 उपलब्ध कराया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com