Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सातारा विधानसभा सीटः सत्ता के लिए आमने-सामने होगी शिवसेना UBT और भाजपा, 5वीं बार जीतने उतरें हैं शिवेंद्रराजे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई, प्रचार-प्रसार का दौर शुरू हो गया। उम्मीदवार विधानसभाओं में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे कर रहे हैं

  • By Saurabh Pal
Updated On: Oct 30, 2024 | 11:10 PM

सातारा विधानसभा सीट प्रोफाइल (फोटो-डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

साताराः महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई, प्रचार-प्रसार का दौर शुरू हो गया। उम्मीदवार विधानसभाओं में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे कर रहे हैं। सूबे में 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आएंगे। सूबे में सरकार बनाने के लिए 145 विधायक चहिए। ऐसे में हर एक सीट सरकार बनाने की दृष्टि से अहम है। ऐसे में आज सातारा जिले की सातारा विधानसभा सीट के इतिहास व सियासी समीकरणों से हार जीत का आंकलन करेंगे।

सतारा विधानसभा सीट पर कभी एक ही फ्रंट से लड़ने वाली शिवसेना UBT और भाजपा आमन-सामने हैं। इस सीट से भाजपा ने शिवेंद्रराजे भोसले को टिकट दिया है तो वहीं शिवसेना UBT ने अमित कदम को मैदान में उतारा है। बता दें कि 2019 के चुनाव में सातार विधानसबा से भाजपा प्रत्याशी जीता था। बता दें कि शिवेंद्रराजे इस सीट से चौथी बार विधायक हैं, इससे पहले वह तीन बार एनसीपी से चुनाव जीते थे। इस बार यह सीट शिवसेना UBT के खाते में आ गई है।

सातारा विधानसभा का इतिहास

वर्ष उम्मीदवार पार्टी कुल वोट
2019 भोंसले शिवेंद्रसिंह अभयसिंहराजे भाजपा 118005
2014 भोंसले शिवेंद्रसिंह अभयसिंह राकांपा 97964
2009 भोंसले शिवेंद्रसिंह अभयसिंह राकांपा 127143
2004 भोंसले श्रीमंत शिवेंद्रसिंह राकांपा 82238
1999 अभयसिंह शाहू महाराज भोंसले राकांपा 59780
1995 अभयसिंह शाहू महाराज भोंसले कांग्रेस 83053
1990 भोंसले अभयसिंह शाहू महाराज कांग्रेस 74936
1985 अभयसिंह शाहू महाराज राजेभोंसले कांग्रेस 60677
1980 राजे भोंसले अभयसिंह शाहू महाराज कांग्रेस (I) 36048
1978 राजे भोंसले अभयसिंह शाहू महाराज जनता पार्टी 37549
1972 जगताप धोंडीराम शिदोजी कांग्रेस 41307

सातारा विधानसभा का जातीय समीकरण

सतारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। सतारा विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 32,181 हैं, जो कुल मतदाताओं के 9.49% हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 4,035 हैं, जो कुल मतदाताओं के 1.19% हैं। इसके अलावा मुस्लिम मतदाता लगभग 18,312 हैं, जो कुल मतदाताओं के 5.4% हैं। इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 339105 है। 2019 के विधानसभा चुनाव में सतारा विधानसभा के मतदाताओं ने 58.94% मतदान किया था।

किसका पलड़ा रहेगा भारी

सातारा विधानसभा का इतिहास देखें तो शिवेंद्रराजे भोसले का एक छत्र राज रहा है। पिछले चुनाव में भी उन्होंने एनसीपी के प्रत्याशी को करीब 40 हजार वोटों से हराया था। ऐसे में इस सीट पर शिवसेना उद्धव गुट की राह मुश्किल लग रह रही है। वो भी तब जब शिवसेना में तोड़ फोड़ हुई है। सूबे में दलित मतदाताओं की संख्या 10 प्रतिशत है। सूबे में एकनाथ शिंदे दलित मुख्यमंत्री हैं ऐसे दलित मतदाता की पहली पसंद भाजपा हो सकती है। ऐसे में शिवेंद्रराजे भोसले की जीत तय मानी जा रही है।

Satara vidhan sabha seat constituency profile maharashtra assembly election 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2024 | 11:10 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

2

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.