-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Santacruz Chembur Link Road Bkc Wakola Connector Ready
सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड का आखिरी चरण तैयार, BKC-वाकोला कनेक्टर से 35 मिनट कम होगा सफर
- Written By: रूपम सिंह
Santacruz Chembur Link Road: सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड का बीकेसी-वाकोला कनेक्टर जल्द चालू होगा। इससे पूर्व-पश्चिम उपनगरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा समय में 35 मिनट की बचत होगी।

सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Santacruz Chembur Link Road: सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड परियोजना का आखिरी चरण लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में बीकेसी-वाकोला कनेक्टर के खुलते पूर्व और पश्चिम उपनगर के बीच वर्षों से चली आ रही ‘मिसिंग लिंक’ की कमी दूर हो जाएगी। इससे ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट मिलेगा। साथ ही यात्रियों का सफर न केवल 35 मिनट तक कम हो जाएगा, बल्कि ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी।
परियोजना पूरी होने के बाद ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, बीकेसी, सांताक्रूज, चेंबूर, कलिना और कुर्ला के बीच निर्बाध और तेज यातायात संभव हो सकेगा। सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड से पिछले 10 वर्षों में मुंबईवासियों को काफी लाभ हुआ है। इस लिंक रोड को बीकेसी तक बढ़ाया गया है, ताकि पूर्व और पश्चिम एक्सप्रेसवे के बीच बिना सिग्नल के आवागमन हो सके। इस पुल का निर्माण कला नगर जंक्शन पर यातायात जाम को कम करने के लिए किया गया है।
सभी निर्माण कार्य लगभग पूरे बता
दें कि इस लिंक रोड का इंतजार नागरिक कई महीनों से कर रहे हैं। इसके लिए सभी आवश्यक निरीक्षण और सुरक्षा परीक्षण पूरे हो चुके हैं। परियोजना का भी अंतिम चरण अब पूरा होने की कगार पर है। इससे जुड़े सभी निर्माण कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं और जल्द ही इसे यातायात के लिए खोलने की उम्मीद है। अंतिम चरण में बीकेसी-वाकोला कनेक्टर शामिल है, जो इस कॉरिडोर की सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘गूंगी गुड़िया’ तंज पर NCP का पलटवार! सुनेत्रा पवार गुट ने कांग्रेस को याद दिलाया इंदिरा गांधी का इतिहास
भंडारा जिले में बारिश की मार से बिगड़ा खेती का गणित, सिर्फ 69% क्षेत्र में बुआई, बढ़ रही किसानों की चिंता
अमरावती में मूसलाधार बारिश से मची तबाही, 57 हजार हेक्टेयर फसलें बर्बाद, 1,092 मकान क्षतिग्रस्त
मुंबई में SRA स्कीम के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, वर्षा गायकवाड़ के पूर्व PA समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज
एमएमआरडीए के अधिकारियों के अनुसार परियोजना के दूसरे चरण के पूरा होने के बाद एससीएलआर पूरी तरह कार्यशील हो जाएगा। इससे अब तक अलग-अलग हिस्सों में संचालित हो रहे लिंक एक निरंतर और एकीकृत शहरी यातायात नेटवर्क में बदल जाएंगे। यह परियोजना मुंबई की सबसे महत्वपूर्ण पूर्व-पश्चिम सड़क संपर्क परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है।
आवागमन होगा तेज
एससीएलआर कॉरिडोर में कई एलिवेटेड सेक्शन, कनेक्टिंग आर्म और प्रमुख इंटरचेंज शामिल हैं। इसके चालू होने के बाद ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, बीकेसी, सांताक्रूज, चेंबूर, कलिना और कुर्ला के बीच निर्वाध संपर्क स्थापित होगा।
इससे शहर के पूर्व और पश्चिम उपनगरों के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक तेज और सुविधाजनक हो जाएगा। परियोजना पूरी तरह शुरू होने के बाद यात्रा का समय करीब 35 मिनट तक कम होने का अनुमान है। साथ ही मुंबई की कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों का दबाव घटेगा और ट्रैफिक जाम में भी कमी आएगी। इससे रोजाना लाखों वाहन चालकों और यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें:- मुंबई में SRA स्कीम के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, वर्षा गायकवाड़ के पूर्व PA समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज
स्वामी नारायण पुल का निर्माण कार्य
- शुरू बीकेसी-वाकोला कनेक्टर के शुरू होने के साथ ही मुंबई की इस महत्वपूर्ण पूर्व-पश्चिम सड़क अवसंरचना परियोजना का निर्माण पूरा हो जाएगा।
- यह कॉरिडोर शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों, आवासीय इलाकों और राष्ट्रीय महामार्ग नेटवर्क को एक-दूसरे से जोड़ते हुए निर्वाच यातायात का नया मार्ग उपलब्ध कराएगा।
- इधर, सड़क की बेहतर स्थिति बनाए रखने के लिए बीएमसी ने सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड और कुर्ला स्थित स्वामीनारायण फ्लाईओवर पर 31 करोड़ रुपए की लागत से मरम्मत कार्य भी शुरू कर दिया है।
बीकेसी से भारत नगर तक एलिवेटेड मार्ग
इस विस्तार से मुंबई विश्वविद्यालय के पास वाकोला जंक्शन से यात्रा करने वाले वाहन चालकों को बीकेसी के भारत नगर तक सीधे एलिवेटेड मार्ग का लाभ मिलेगा, जिससे वे वाकोला में होने वाले जाम और कलानगर से होकर जाने वाले चक्कर से बच सकेंगे, 1.4 किलोमीटर के इस विस्तार में से लगभग 500 मीटर चार लेन का एलिवेटेड कैरिजवे है, जबकि शेष 900 मीटर में दो लेन के प्रवेश और निकास फ्लाईओवर रैप है।
Santacruz chembur link road bkc wakola connector ready
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड का आखिरी चरण तैयार, BKC-वाकोला कनेक्टर से 35 मिनट कम होगा सफर
Aug 04, 2026 | 01:16 PM6 साल बाद तस्करों के चंगुल से आजाद हुई नाबालिग,1 लाख में हुआ था सौदा, फर्जी आधार पर कराई जबरन शादी
Aug 04, 2026 | 01:12 PM‘गूंगी गुड़िया’ तंज पर NCP का पलटवार! सुनेत्रा पवार गुट ने कांग्रेस को याद दिलाया इंदिरा गांधी का इतिहास
Aug 04, 2026 | 01:08 PMRamayana Look Controversy: ‘रामायण’ के मॉडर्न लुक पर क्यों मचा विवाद? डिजाइनर्स ने बताया इसके पीछे की असली वजह
Aug 04, 2026 | 01:05 PMPrayagraj: SRN अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम; अव्यवस्थाओं की खुली पोल, टूटी फर्श और गंदगी देख भड़के बृजेश पाठक
Aug 04, 2026 | 12:57 PMभंडारा जिले में बारिश की मार से बिगड़ा खेती का गणित, सिर्फ 69% क्षेत्र में बुआई, बढ़ रही किसानों की चिंता
Aug 04, 2026 | 12:56 PMभूख हड़ताल-लाठीचार्ज-इस्तीफा… खरगे के बयान पर संबित पात्रा का तीखा हमला, पूछा- JPSC पर चुप क्यों कांग्रेस?
Aug 04, 2026 | 12:56 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM












