- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sanjay Raut Statement Before Niti Aayog Meeting
‘आर्थिक तंगी में है महाराष्ट्र…’, नीति आयोग की बैठक से पहले संजय राउत का बड़ा बयान, राज्य सरकार से की ये मांग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक शुरू होने से पहले शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र आज वित्तीय संकट में है।
- Written By: आकाश मसने

संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गई है। इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि महाराष्ट्र आज वित्तीय संकट में है। लाडकी बहिन योजना और दूसरी योजनाओं के लिए फंड नहीं है।
संजय राउत ने कहा कि “नीति आयोग की बैठक होती रहती है और देश के विकास को लेकर चर्चा होती है। राज्यों के बैकलॉग को लेकर चर्चा होती है। महाराष्ट्र में भी बैकलॉग है। राज्य वित्तीय संकट से गुजर रहा है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार से उम्मीद है कि वह सरकारी योजनाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा फंड लाए।”
#WATCH | Mumbai | On 10th NITI Aayog Governing Council Meeting on ‘Viksit Rajya for Viksit Bharat@2047’ chaired by Prime Minister Narendra Modi, Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, “NITI Aayog meetings keep happening for the country’s progress… Hopefully Maharashtra… pic.twitter.com/HXqCnLUgaW — ANI (@ANI) May 24, 2025
तिरंगा यात्रा पर साधा निशाना
संजय राउत ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बीजेपी द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा पर तंज कसा। शिवसेना यूबीटी सांसद ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी के लोग कह रहे थे कि पहलगाम हमले या ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजनीति नहीं करनी चाहिए। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने हमसे कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले में हमारी 26 माताओं-बहनों का सिंदूर नष्ट हुआ है, इस पर राजनीति मत करो।
सम्बंधित ख़बरें
विकास या मुसीबत? नागपुर की सड़कों पर ट्रैफिक का तांडव; फ्लाईओवर निर्माण बना सिरदर्द
भंडारा में कम बारिश की आशंका, पालकमंत्री पंकज भोयर ने दिए पानी के सूक्ष्म नियोजन के निर्देश
नागपुर में ‘100% बाल उगाने’ के नाम पर फर्जी मेडिकल का भंडाफोड़, प्रशासन ने बंद कराया कैंप
भेल की निष्क्रिय जमीन एमआईडीसी को सौंपने की मांग; साकोली में शिंदे सेना ने दी तीव्र आंदोलन की चेतावनी
उद्धव गुट के नेता ने आगे कहा कि अब बताइए सबसे पहले राजनीति कौन करेगा? खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। पुलवामा और उरी में भी यही हुआ। ये अमानवीय लोग हैं। इन सब चीजों पर इनकी राजनीति चलती है। राजनीति ही इन लोगों की रोजी-रोटी है। पूरे बिहार में पीएम मोदी की ‘कमांडर इन चीफ’ की वर्दी में फोटो लगाई गई है।
ना’पाक करतूत का शिकार बने परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों से कहा ‘आई लव यू’, देखें-VIDEO
‘गृह मंत्री के इस्तीफे के लिए सिंदूर यात्रा’- संजय राउत
संजय राउत ने भाजपा के अभियान पर कई सवाल उठाए और कहा कि भाजपा तिरंगा यात्रा निकाल रही है। क्या तिरंगा हमारा नहीं है? यह केवल भाजपा वालों का है? क्या आप तिरंगे के मालिक हैं? क्या तिरंगा आपकी संपत्ति है? आप महाराष्ट्र में तिरंगा और सिंदूर यात्रा निकाल रहे हैं। यह मत भूलिए कि आपके कारण हमारे देश की 26 महिलाओं का सिंदूर नष्ट हुआ है। गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग के लिए सिंदूर यात्रा निकाली जानी चाहिए।
Sanjay raut statement before niti aayog meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विकास या मुसीबत? नागपुर की सड़कों पर ट्रैफिक का तांडव; फ्लाईओवर निर्माण बना सिरदर्द
May 19, 2026 | 01:11 PMभंडारा में कम बारिश की आशंका, पालकमंत्री पंकज भोयर ने दिए पानी के सूक्ष्म नियोजन के निर्देश
May 19, 2026 | 01:08 PMकेजरीवाल, सिसोदिया समेत AAP नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 4 हफ्तों में मांगा जवाब
May 19, 2026 | 01:07 PMNalco job 2026: नालको में निकली 268 पदों पर भर्ती, 10वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
May 19, 2026 | 01:04 PMChild Drowning Death News: विरार रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत
May 19, 2026 | 01:04 PMRanbir Kapoor की Ramayana का बड़ा कारनामा, 10 हजार क्रू मेंबर में कर रहे काम, फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
May 19, 2026 | 01:03 PMMouni Roy Black Dress: सेपरेशन के बाद कान्स 2026 में छाईं मौनी रॉय, ब्लैक ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज
May 19, 2026 | 01:01 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












