ना'पाक करतूत का शिकार बने परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों से कहा 'आई लव यू', देखें-VIDEO

पहलगाम हमले के बाद दूसरी बार जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी ने पाकिस्तानी सेना की फायरिंग का शिकार हुए परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को हौसला दिया।
ना'पाक करतूत का शिकार बने परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों से कहा 'आई लव यू', देखें-VIDEO
पुंछ में राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

पुंछ: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंच चुके हैं। वह यहां पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मिल रहे हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों से मुलाकात की, उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।

इस दौरान राहुल गांधी ने बच्चों को हौसला देते हुए कहा कि राहुल ने कहा कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। इन हालात से बाहर आने के लिए आपको खूब पढ़ाई करनी होगी और दोस्त बनाने होंगे। इस दौरान राहुल को एक बच्चे ने यह भी बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी में उसने अपने दोस्त को खो दिया है।

बच्चों से मुलाकात वाला वीडियो

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राहुल का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 25 अप्रैल को श्रीनगर पहुंचे थे। यहां उन्होंने सीएम उमर अब्दुल्ला, एलजी मनोज सिन्हा और घायलों से मुलाकात की थी। 22 अप्रैल की दोपहर पहलगाम की ब्यासरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग कर दी थी। हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे। 10 से ज्यादा घायल हुए थे।

पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल

इससे पहले राहुल गांधी ने विदेश मंत्री जयशंकर से 4 सवाल पूछे और कहा कि भारत की विदेश नीति बर्बाद हो गई है। 23 मई को राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से 3 सवाल पूछे। राहुल ने एक्स पर लिखा- क्या जेजे (जयशंकर जी) बताएंगे कि भारत को पाकिस्तान से क्यों जोड़ा गया है? पाकिस्तान की निंदा करने में एक भी देश ने हमारा साथ क्यों नहीं दिया? ट्रंप से किसने भारत और पाकिस्तान के बीच "मध्यस्थता" करने को कहा?

कश्मीर पहुंचे टीएमसी सांसद

राहुल गांधी से पहले तृणमूल कांग्रेस के 5 सांसद सांसद डेरेक ओ ब्रायन, सागरिका घोष, मोहम्मद नदीमुल हक, पश्चिम बंगाल के मंत्री मानस भुनिया और पूर्व सांसद ममता ठाकुर 3 दिन तक पुंछ-राजौरी के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और घायलों और मृतकों के परिवारों से मुलाकात की।

सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि हम प्यार का संदेश लेकर जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री संपर्क में रहेंगे और मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने जिन परिवारों से मुलाकात की है, उनको भरोसा दिलाया है कि हम उनकी पीड़ा को संसद में उठाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com