Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सदन में भारत-पाक सीजफायर पर होगा आर-पार, संजय राउत बोले- मोदी सरकार को…

Maharashtra News: संजय राउत ने कहा कि मानसून सत्र में हम सरकार को पहलगाम आतंकी हमले से लेकर सीजफायर फैसले से जूड़े कई सवाल पूछेंगे। सरकार को हमारे हर सवालों का जवाब देना होगा।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jul 21, 2025 | 08:47 PM

सांसद संजय राउत

Follow Us
Close
Follow Us:

Sanjay Raut News: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने मानसून सत्र को लेकर कहा है कि विपक्ष की यह जिम्मेदारी है कि वह सदन के अंदर सरकार से ‘ऑपरेशन सिंदूर’, भारत-पाक सीजफायर, पहलगाम आतंकी हमले सहित देश के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछे। संजय राउत ने कहा कि देश जानना चाहता है कि आखिर किन परिस्थितियों में भारत को सीजफायर का फैसला लेना पड़ा? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्यस्थता की बात लगातार कर रहे हैं, इसमें कितनी सच्चाई है?

सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा कि मानसून सत्र में पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा होनी चाहिए। यह देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। पहलगाम में हमारी माताओं-बहनों का सुहाग उजाड़ा गया। भारतीय सेना ने बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया।

पहलगाम आतंकी हमले के आतंकी क्यों नहीं पकड़े गये?

राउत ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में वोटर वेरिफिकेशन कर रोहिंग्या पकड़ लिए जाते हैं। इतना समय बीतने के बाद पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकी क्यों नहीं पकड़े गए? सरकार को इस मुद्दे पर जवाब देना होगा।

सम्बंधित ख़बरें

पाटीदार थे छत्रपति शिवाजी महाराज! केंद्रीय मंत्री पाटिल के बयान से महाराष्ट्र में मचा सियासी बवाल

वर्धा नेशनल हाईवे पर गुटखा तस्करी का भंडाफोड़, FDA-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 1.54 करोड़ का माल जब्त

ठाणे में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को सुनाई 20 साल कारावास की सजा

3.5 साल बाद गोंदिया नप को मिले निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गोंदिया नप का गठन शुरू, 16 जनवरी को पहली बैठक

यह भी पढ़ें- गृहमंत्री शाह ने 7 मंत्रियों को हटाने का दिया आदेश, राऊत के दावे से मचा हड़कंप

संजय राउत ने पूछा सीजफायर का फैसला क्यों लिया गया?

राउत ने कहा कि जब हमारी भारतीय सेना ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ के दौरान पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह कर रही थी तो सीजफायर का फैसला क्यों लिया गया? राउत ने तर्क दिया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न जाने कितनी बार यह कह चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाक के बीच मध्यस्थता कराई। ट्रंप के मध्यस्थता वाले बयान पर सरकार से सवाल तो पूछा ही जाएगा। सदन के अंदर सरकार को बताना चाहिए कि ट्रंप सच बोल रहे हैं या फिर झूठ।

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री को किसानों की नहीं है परवाह

संजय राउत ने महाराष्ट्र के कृषि मंत्री को लेकर कहा कि जिस राज्य में 700 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की, उस राज्य के कृषि मंत्री मोबाइल में वीडियो गेम खेलते हैं और मुख्यमंत्री उस मंत्री का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि महाराष्ट्र में चार मंत्री हनीट्रैप स्कैंडल में फंस गए हैं। इनके विधायक और सांसद भी फंस गए हैं। विधानसभा में सीएम झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने फडणवीस पर तंज कसते हुए कहा कि बड़ी कुर्सी पर आप बैठे हैं, तो क्या आपको झूठ बोलने का लाइसेंस मिल गया है।

(News Source- आईएएनएस)

Sanjay raut said will ask questions to the government in the house on indo pak ceasefire and pahalgam terrorist attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2025 | 08:47 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Pahalgam Attack
  • Sanjay Raut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.