Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • World News |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

TRF आतंकी संगठन घोषित, संजय निरुपम ने किया स्वागत, बोले- पहलगाम में हुए आतंकी…

Sanjay Nirupam News: संजय निरुपम ने अमेरिका द्वारा टीआरएफ को आतंकवादी संगठन घोषित करने का स्वागत किया है। साथ ही राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा पर जमकर निशाना साधा।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jul 18, 2025 | 09:26 PM

शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

TRF declared terrorist organization: अमेरिका ने पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। अमेरिका के इस कदम का शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम सराहनीय है, लेकिन केवल इससे समस्या का समाधान नहीं होगा।

उन्होंने पाकिस्तान से सवाल किया कि टीआरएफ जैसे संगठन का जन्म उसके देश में कैसे हुआ, जबकि वह आतंकवाद से संबंध न होने का दावा करता है। पाकिस्तान हमेशा दावा करता है कि उसका आतंकवाद से कोई संबंध नहीं, अब उसे जवाब देना चाहिए कि टीआरएफ जैसे संगठन का जन्म पाकिस्तान में कैसे हुआ।

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी TRF ने ली थी। यह पाकिस्तान से निकला एक नया आतंकवादी संगठन है। अमेरिका ने TRF को आतंकवादी संगठन घोषित कर ब्लैक लिस्ट में शामिल किया है, जो निश्चित रूप से स्वागतयोग्य निर्णय है। पाकिस्तान बार-बार दावा करता है कि उसका आतंकी घटनाओं से कोई लेना-देना नहीं है, उसे अब जवाब देना चाहिए कि जिस TRF को अमेरिका ने ब्लैक लिस्ट में डाला है उसका जन्म पाकिस्तान में हुआ है।

मुंबई, महाराष्ट्र: शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने अमेरिका द्वारा पाकिस्तान समर्थित TRF को आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने पर कहा, “पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी TRF ने ली थी। यह पाकिस्तान से निकला एक नया आतंकवादी संगठन है। अमेरिका ने TRF को आतंकवादी संगठन घोषित कर… pic.twitter.com/CC3YpAdvBv

— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 18, 2025

ब्लैकलिस्ट करने से बात नहीं बनेगी

केवल ब्लैकलिस्ट करने से बात नहीं बनेगी, अमेरिका को भी पाकिस्तान से सवाल पूछने चाहिए और इस संगठन के प्रायोजकों, संस्थापकों व संचालकों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। संजय निरुपम ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान का हवाला देती है, लेकिन चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगाकर वह अपनी ही बातों का खंडन करती है।

यह भी पढ़ें – ‘कभी मैं राहुल गांधी को चाहता था, लेकिन…’, संजय निरुपम ने निकाली भड़ास, बोले- कांग्रेस बन गई गाजा

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर सवाल उठाना गलत

संजय निरुपम ने कहा, “चुनाव आयोग संविधान का हिस्सा है और उसकी स्वायत्तता संविधान में स्पष्ट है। फिर भी राहुल गांधी और कांग्रेस जिस तरह आयोग पर सवाल उठाते हैं, उससे लगता है कि वे संवैधानिक व्यवस्था को नहीं मानते। वे खुद को संविधान से ऊपर समझते हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। लोकतंत्र में चुनाव संवैधानिक प्रक्रिया के तहत होते हैं और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।

संजय निरुपम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा पर हरियाणा में जमीन घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार के दौरान कांग्रेस हाईकमान के दबाव में वाड्रा को जमीन दी गई, जिसके आधार पर उन्होंने कारोबार खड़ा किया। जो सही होता है, उसे डरने की जरूरत नहीं। गलत करने वाला ही सच्चाई छिपाने की कोशिश करता है। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और सच जल्द सामने आएगा।

रॉबर्ट वाड्रा अपने कारनामों का दे जवाब

रॉबर्ट वाड्रा को जांच एजेंसियों पर आरोप लगाने के बजाय अपने कृत्यों का जवाब देना चाहिए। महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में विधायकों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और गाली-गलौज की घटना को निरुपम ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा के खिलाफ है और इसे इतिहास में काले दिन के रूप में याद किया जाएगा।

संजय निरुपम ने इस घटना के लिए एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड द्वारा भाजपा विधायक पर लगाए गए आरोपों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा,जनप्रतिनिधियों को अपने आचरण का ध्यान रखना चाहिए। जनता उनसे आदर्श व्यवहार की अपेक्षा करती है। मैं सभी नेताओं से संयम बरतने और आरोप-प्रत्यारोप से पहले सोच-समझकर बोलने की अपील करता हूं। (News Source – आईएएनएस)

Sanjay nirupam welcomes america declaring trf terrorist organization

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2025 | 09:26 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Sanjay Nirupam

सम्बंधित ख़बरें

1

‘…वो फेल हो चुके हैं’, रामदास अठावले ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला, देखें- VIDEO

2

धनंजय मुंडे की विधायकी 4 महीने में हो जाएगी खत्म… करीबी का सनसनीखेज दावा

3

बिना फायर सुरक्षा के चल रहे फिल्म शूटिंग स्टूडियो, जान जोखिम में डालकर काम करने मजबूर कलाकार

4

वाशिम में मोबाइल शॉप का शटर काटकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने 72 घंटे में आरोपी काे दबोचा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.