सांगली हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या, कर्नाटक में मिली लाश; शिंदे गुट के पदाधिकारी समेत 3 गिरफ्तार
Sangli Crime News: सांगली के जत में दोहरे हत्याकांड के मुख्य गवाह दादासो यमगर की कोर्ट में गवाही से पहले अपहरण कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शिवसेना नेता समेत तीन को दबोचा है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो)
Sangli Double Murder Witness Killed: सांगली जिले के जत तहसील के कोसारी गांव में दोहरे हत्याकांड के एक महत्वपूर्ण गवाह का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मात्र 14 घंटे के भीतर इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवसेना (शिंदे गुट) की युवा सेना के एक शहर प्रमुख का भी समावेश होने से मामला और गंभीर हो गया है।
अदालत में बयान से पहले हुआ अपहरण
सांगली जिले के कोसारी गांव निवासी दादासो यमगर एक दोहरे हत्याकांड मामले में महत्वपूर्ण गवाह थे। मंगलवार को उन्हें इस प्रकरण में अदालत में अपना बयान दर्ज कराना था। लेकिन, अदालत जाने के दौरान ही रास्ते में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें कर्नाटक के अथणी तहसील अंतर्गत मदभावी इलाके में ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी।
हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास
आरोपियों ने वारदात को छिपाने के लिए मृतक के शव को एक पेड़ से लटका दिया, ताकि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो। हालांकि, पुलिस की तत्काल जांच, तकनीकी सबूत और गुप्त जानकारी के आधार पर इस पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार गुट के नेता विकास लवांडे पर जानलेवा हमला, स्याही फेंककर दी जान से मारने की धमकी, VIDEO वायरल
Amravati Division 10th Result: बुलढाणा जिला रहा अव्वल, बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे
Chandrapur SSC Result: पोंभुर्णा तहसील जिले में अव्वल, 81 स्कूलों का 100% रिजल्ट
जूता चुराई की रस्म बनी जंग का मैदान! दुल्हन के चाचा ने दूल्हे के भाई को जड़ा मुक्का, जमकर चले लात-घूंसे- VIDEO
पुराने विवाद से जुड़ा मामला
दिसंबर 2023 में खेत के विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें विकास नामदेव यमगर और प्रशांत दादासाहेब यमगर की हत्या हुई थी। दादासाहेब यमगर इस प्रकरण के मुख्य गवाह थे। इसी मामले में अदालत में उनका बयान दर्ज होना था, लेकिन उससे पहले ही उनकी हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें:- Shaktipeeth Expressway: कोल्हापुर-सांगली का नया रूट मैप जारी, देखें आपके गांव का नाम शामिल है या नहीं
पुलिस की तत्काल कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही कवठेमहांकाल पुलिस ने जांच तेज कर दी और 14 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच जारी है।
