- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sambhajinagar Cytology Lab Top3 Maharashtra Diagnostic Accuracy
संभाजीनगर: घाटी अस्पताल की सायटोलॉजी लैब राज्य में तीसरे स्थान पर; सरकारी कैंसर अस्पताल भी टॉप-10 में शामिल
Sambhajinagar Cytology Lab: घाटी अस्पताल की सायटोलॉजी लैब ने राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि सरकारी कैंसर अस्पताल भी शीर्ष दस में शामिल हुआ है।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Pathology Diagnosis: छत्रपति संभाजीनगर राज्य की विकृतिविज्ञान प्रयोगशालाओं की सटीक निदान क्षमता के मूल्यांकन में सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (घाटी) की सायटोलॉजी प्रयोगशाला ने राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
साथ ही सरकारी कैंसर अस्पताल की प्रयोगशाला भी शीर्ष दस में शामिल हुई है, जिससे शहर के चिकित्सा क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। यह शहर की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की गुणवत्ता को रेखांकित करता है।
साइटोलॉजी एसोसिएशन तथा राज्य के 36 मेडिकल कॉलेजों की सहभागिता से आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय परिषद एमजीएम में हुई, इसमें लगभग 350 विकृतिविज्ञान विशेषज्ञ मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
डबल वेरिफिकेशन अनिवार्य: अवैध जन्म-मृत्यु पंजीकरण पर सख्ती, संभाजीनगर में नए दिशा-निर्देश
Census 2027: जनगणना के लिए पुणे में रोडमैप तैयार, हर कर्मचारी की जवाबदेही हुई तय
शिवजयंती पर छत्रपति संभाजीनगर में डीजे पूरी तरह बंद, पुलिस का सख्त आदेश, कहा- शांति और स्वास्थ्य को प्राथमिकता
मौत की पटरी पर नींद! CSMT के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर शराबी की करतूत, सतर्क मोटरमैन बना मसीहा
टाटा मेमोरियल व केईएम अस्पताल के विशेषज्ञों सहित राज्य के वरिष्ठ विकृतिविज्ञानियों ने सायटोलॉजी की नई तकनीक, कैंसर निदान की सटीकत्ता तथा प्रयोगशाला प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया। सटीक डायग्नोसिस, सैंपल की गुणवत्ता, तकनीकी एफिशिएंसी व रिपोर्ट प्रेजेंटेशन जैसे मानकों के आधार पर सरकारी, अर्धसरकारी, मनपा व निजी चिकित्सा कॉलेजों की प्रयोगशालाओं की शीर्ष दस सूची घोषित की गई।
निरीक्षक के रूप में डॉ. अरविंद गायकवाड ने जिम्मेदारी निभाई। घाटी अस्पताल की प्रयोगशाला की राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस सफलता में डॉ. प्रगती फुलगिरकर, डॉ. वैशाली नागोसे, डॉ. सुनीता शेरे, डॉ. अंजली कुलकर्णी व डॉ. शुभज्योती पोरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अधिष्ठाता डॉ. शिवाजी सुक्ने तथा विभागाध्यक्ष डॉ. भारत सोनवर्ण के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की गई।
सटीक निदान के बल पर मिला सम्मान
सायटोलॉजी विभिन्न रोगी, विशेषकर कैसर के प्रारंभिक व विश्वसनीय निदान की महत्वपूर्ण शाखा मानी जाती है। नमूनों की सुक्ष्म जांब, कठौर गुणवत्ता नियंत्रण व समय पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करना उपचार प्रक्रिया में निर्णायक भूमिका निभाता है।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर: 2,740 करोड़ की जल योजना को HUDCO का सहारा, राज्य ने नहीं दिया अनुदान, कर्ज से चलेगा जल प्रोजेक्ट
घाटी की सायटोलॉजी प्रयोगशाला ने निरंतर गुणवता व तकनीकी दक्षता के आधार पर यह स्थान प्राप्त किया है, जबकि सरकारी कैंसर अस्पताल की प्रयोगशाला का शीर्ष दस में स्थान पाना उच्च स्तर की पुष्टि करता है।
Sambhajinagar cytology lab top3 maharashtra diagnostic accuracy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डबल वेरिफिकेशन अनिवार्य: अवैध जन्म-मृत्यु पंजीकरण पर सख्ती, संभाजीनगर में नए दिशा-निर्देश
Feb 17, 2026 | 01:30 PM12 रुपये से शुरू हुआ सफर, आज 15,000 करोड़ की कंपनी: कर्मचारियों को कार-फ्लैट देने वाले सावजी ढोलकिया की कहानी
Feb 17, 2026 | 01:28 PMTehran सीरीज बनाने वाली इजराइली प्रोड्यूसर की मौत, संदिग्ध परिस्थिति में होटल रूम में मिली लाश, मचा हड़कंप
Feb 17, 2026 | 01:27 PMमानवता के लिए ‘मशीनी दिमाग’: ग्लोबल साउथ के पहले एआई महाकुंभ में क्या है पीएम मोदी का विजन?
Feb 17, 2026 | 01:22 PMCensus 2027: जनगणना के लिए पुणे में रोडमैप तैयार, हर कर्मचारी की जवाबदेही हुई तय
Feb 17, 2026 | 01:17 PMबेंगलुरु की मां दो नैनी पर हर महीने 46 हजार खर्च करती हैं, मॉडर्न पैरेंटिंग पर छिड़ी बहस
Feb 17, 2026 | 01:15 PMSalim Khan: सलमान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती
Feb 17, 2026 | 01:14 PMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM












