त्योहारों के मौसम में न तोड़ें लोगों के घर! राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का स्पष्ट आदेश
Ganesh Utsav 2025: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव एक सप्ताह बाद शुरु होने वाला है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी कार्रवाई करनी है, गणेशोत्सव के बाद करें।
- Written By: सोनाली चावरे
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (pic credit; social media)
Maharashtra News: मुंबई सहित महाराष्ट्र का सबसे बड़ा त्योहार गणेशोत्सव लगभग एक सप्ताह बाद शुरू होनेवाला है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी पृष्ठभूमि में राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को आगामी त्योहारों के काल में तोड़क कार्रवाई स्थगित करने का स्पष्ट आदेश दिया है।
बावनकुले ने बुधवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में घर तोड़ने का नोटिस देकर लोगों में भय का माहौल न बनाएं। जो भी कार्रवाई करनी है, गणेशोत्सव के बाद करें। तब तक अधिकारी लोगों को कोई नोटिस न दें।
बीएमसी ने जारी किया नोटिस
उत्तर मुंबई में नागरिकों के निर्माणों को अनधिकृत बताकर बीएमसी ने नोटिस जारी किया है। कथित अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ मुंबई महानगर पालिका की कार्रवाई रोके जाने की स्थानीय लोगों की मांग पर चर्चा के लिए बुधवार को राजस्व मंत्री बावनकुले की अध्यक्षता में मंत्रालय में एक बैठक आयोजित की गई।
सम्बंधित ख़बरें
कर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
एक्टर शेखर सुमन के शो के प्रोड्यूसर धर्मेश संघानी पर ED की रेड, विदेशों में छिपी संपत्तियों का खुलासा
सावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें
छत्रपति संभाजीनगर की हर संपत्ति को मिलेगा अलग पीआर कार्ड, ड्रोन सर्वे से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
गणेशोत्सव तक कार्रवाई को रोकने का आदेश
बैठक में बीजेपी उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष दीपक तावड़े और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में नागरिकों के अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए राजस्व मंत्री बावनकुले ने गणेशोत्सव तक इस कार्रवाई को रोकने का आदेश दिया है। लेकिन उन्होंने ये चेतावनी भी दी है कि फर्जी नक्शे तैयार करके निर्माण करने वालों को छूट नहीं मिलेगी।
राजस्व मंत्री ने बताया कि उत्तर मुंबई में निर्माण कार्यों की जांच के लिए नियुक्त समिति ने उल्लेख किया है कि सर्वेक्षण जांच के समय नगर सर्वेक्षण अधिकारी गोरेगांव के अभिलेखों में से 884 सीमा मानचित्रों और 9 रेखाचित्रों में से 165 में छेड़छाड़ की गई है। इसी के अनुरूप, मनपा ने अनधिकृत निर्माणों को ध्वस्त करना शुरू किया है। इसलिए गलत मानचित्र बनाकर निर्माण करनेवालों को संरक्षण नहीं मिलेगा।
लेकिन जिनके निर्माण 2011 से पहले हुए हैं, उन्हें नियमों के अनुसार कुछ रियायतें दी जाएंगी। इसके लिए मनपा गणेशोत्सव तक तोड़फोड़ की कार्रवाई न करे। इसके बाद, मनपा कार्यालय में एक विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी और इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
हाइलाइट्स
- गणेशोत्सव तक उत्तर मुंबई में तोड़फोड़ का काम बंद रखें।
- नागरिकों को कोई नोटिस न दें।
- फर्जी नक्शे देने वालों को कोई छूट नहीं।
