- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravi Shastri Meets Devendra Fadnavis Gifts Cricket Book
Ravi Shastri ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, भेंट की क्रिकेट से जुड़ी एक किताब
Ravi Shastri: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में रवि शास्त्री से मुलाकात की और उन्हें एक किताब भेंट की। शास्त्री अभी आईपीएल 2026 में कमेंट्री कर रहे हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

रवि शास्त्री और देवेंद्र फडणवीस (फोटो-सोशल मीडिया)
Ravi Shastri Meets Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री से अपने आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है।
देवेंद्र फडणवीस ने अपने एक्स अकाउंट पर रवि शास्त्री के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आज मुंबई में अपने आधिकारिक घर पर अनुभवी क्रिकेटर और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री से मिलकर बहुत खुशी हुई। खास तोहफे के लिए शुक्रगुजार हूं।”
It was a pleasure to meet veteran cricketer and former head coach of the Indian Cricket Team, Ravi Shastri ji, at my official residence in Mumbai today. Grateful for the special gift, ‘India's 71-Year Test: The Journey to Triumph in Australia’, written by R Kaushik, capturing a… pic.twitter.com/iMMn3rOlMG — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) April 1, 2026
रवि शास्त्री ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान ‘इंडियाज 71-ईयर टेस्ट: द जर्नी टू ट्रायम्फ इन ऑस्ट्रेलिया’ किताब भेंट की। आर कौशिक द्वारा लिखी इस किताब में भारतीय क्रिकेट के सफर का एक शानदार चैप्टर दिखाया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में शास्त्री द्वारा उपहार स्वरुप मिले इस किताब का भी जिक्र किया है।
सम्बंधित ख़बरें
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
ईंधन संकट पर CM फडणवीस की सख्त चेतावनी! बाेले- पेट्रोल-डीजल की न करें जमाखोरी, अफवाहों से बचने की अपील
झरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन की ये केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हुई वायरल
MLC चुनाव में सीट बंटवारे पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान; नासिक, संभाजीनगर और पुणे सीट पर फंसा पेंच
Ravi Shastri का क्रिकेट करियर
मुंबई से संबंध रखने वाले रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेले दिग्गज ऑलराउंडरों में से एक रहे हैं। शास्त्री ने 1981 से 1992 के बीच भारतीय टीम के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे मैच खेले। टेस्ट मैचों में 11 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 3,830 रन बनाने वाले शास्त्री ने 151 विकेट लिए थे। वहीं, वनडे में उनके नाम 4 शतक और 18 अर्धशतक की बदौलत 3,108 रन और 129 विकेट हैं। शास्त्री 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे थे।
यह भी पढ़ें: IPL के बीच मौत से मचा हड़कंप, ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मिली लाश, ट्राइडेंट होटल के कमरा नंबर 2715 में क्या हुआ?
संन्यास के बाद कमेंट्री और कोचिंग के क्षेत्र में भी कमाया नाम
रवि शास्त्री संन्यास के बाद से कमेंट्री के क्षेत्र में उतरे और बड़ी सफलता हासिल की। अंग्रेजी कमेंट्री में वह भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय चेहरा हैं। सफल कमेंट्री करियर के दौरान शास्त्री कोचिंग के क्षेत्र में भी आए थे। विराट कोहली की कप्तानी के समय वह भारतीय टीम के कोच रहे थे। उनकी कोचिंग (2017 से 2021 तक) के समय भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट अपराजेय स्थिति में थी और आईसीसी की रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज थी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में भी टेस्ट सीरीज जीती थी। कोचिंग से हटने के बाद शास्त्री फिर से कमेंट्री के क्षेत्र में सक्रिय हैं। रवि शास्त्री अभी आईपीएल 2026 में कमेंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Ravi shastri meets devendra fadnavis gifts cricket book
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














