उद्धव ठाकरे ने खेला हिदुत्व का कार्ड! 5 जुलाई को दादर में करेंगे राम रक्षा विरोध प्रदर्शन, जानें पूरा प्लान
Uddhav Thackeray News: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने BJP पर अयोध्या राम मंदिर के दान की चोरी का गंभीर आरोप लगाते हुए 5 जुलाई से मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में 'राम रक्षा' आंदोलन का ऐलान किया है।
- Written By: आकाश मसने
उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Uddhav Thackeray Ram Raksha Protest: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हिंदुत्व के मुद्दे पर घमासान छिड़ गया है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। उद्धव ठाकरे ने सीधा आरोप लगाया कि भाजपा ने अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा पूरी श्रद्धा से दान किए गए पैसे को लूटा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा को इस चोरी का जवाब देश की जनता को देना होगा।
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अब हिदुत्व की पिच पर वापसी की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ठाकरे ने भाजपा पर अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा लूटने का आरोप लगाया है। साथ ही 5 जुलाई को मुंबई के दादर इलाके में राम रक्षा विरोध प्रदर्शन के साथ राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया।
दादर के हनुमान मंदिर में होगी रामरक्षा महाआरती
शिवसेना (यूबीटी) से मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी मामले को लेकर उद्धव ठाकरे राम रक्षा विरोध प्रदर्शन करेंगे। 5 जुलाई को दोपहर 4 बजे दादर के गोल देऊल स्थित श्री हनुमान मंदिर में रामरक्षा महाआरती का आयोजन किया गया है। इसके बाद शाम 5 बजे से दादर कबूतरखाना स्थित हनुमान मंदिर के पास विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि वे स्वयं शीर्ष पार्टी नेताओं और शिवसैनिकों के साथ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कलयुग से ज्यादा छलयुग! राम मंदिर मामले में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- मठ-मंदिरों को बना रहे निशाना
राम मंदिर केस में बजरंग दल का बड़ा बयान, विनय कटियार के दावे से मचा बवाल, कहा- जेल जाएंगे चंपत राय-अनिल मिश्रा
राम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
Ram Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
उद्धव ठाकरे ने कहा कि दादर आंदोलन एक व्यापक, राज्यव्यापी अभियान की मात्र शुरुआत है। रविवार की घटना के बाद, इसी तरह के विरोध प्रदर्शन हर जिले, शहर और गांव में स्थानीय राम और हनुमान मंदिरों में आयोजित किए जाएंगे।
पक्षप्रमुख मा. श्री. उद्धवसाहेब ठाकरे ह्यांची पत्रकार परिषद | मातोश्री, मुंबई – #LIVE https://t.co/yZNFI2LWFu — ShivSena – शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) July 3, 2026
उद्धव ठाकरे ने लोगों से की ये अपील
उद्धव ठाकरे ने सभी नागरिकों को आमंत्रण देते हुए उनसे भेदभाव से ऊपर उठने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मैं हर उस हिंदू को आमंत्रित करता हूं जो भगवान राम के घर में हो रही इस चोरी को बर्दाश्त नहीं कर सकता। यह उन सभी के लिए है जिन्होंने हिंदुत्व या बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा का त्याग नहीं किया है। हम सब राम रक्षा स्तोत्र, हनुमान स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए एकत्रित होंगे।
हिंदू माफ नहीं करेगा: उद्धव ठाकरे
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 1990 के दशक के एक प्रसिद्ध नारे का हवाला देते हुए, ठाकरे ने सत्ताधारी पार्टी को कड़ी चेतावनी दी। ठाकरे ने ऐलान किया कि जिस प्रकार अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार कहा था कि अब हिंदू मार नहीं खाएगा, उसी प्रकार मैं कहता हूं कि अब हिंदू माफ नहीं करेगा। हिंदू समुदाय मंदिर लूटने वालों को उनकी औकात दिखाएगा।
मंदिर लुटणाऱ्यांना हिंदू माफ करणार नाहीत! pic.twitter.com/jX5F32DcEY — ShivSena – शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) July 3, 2026
उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर साधा निशाना
राम जन्मभूमि आंदोलन के इतिहास को याद करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा का वर्तमान राजनीतिक वर्चस्व आम हिंदुओं के बलिदानों पर टिका है। देश की पूरी हिंदू आबादी ने उस आंदोलन में भाग लिया जिसने भाजपा को खड़ा किया।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमें कारसेवकों पर हुए अत्याचार, गोधरा हत्याकांड, अहमदाबाद दंगे और मुंबई में झेली गई विपत्तियां याद हैं। इन सब कष्टों को सहते हुए भी हिंदुओं ने दृढ़ता दिखाई। इसी का लाभ उठाते हुए भाजपा जिसके पास आंदोलन से पहले केवल दो सांसद थे और जो गांधीवादी समाजवाद का अनुसरण करती थी, हिंदुत्व की ओर मुड़ी और राम मंदिर मुद्दे को उठाया।
विपक्षी दलों को तोड़ने के लिए हुआ राम मंदिर के दान का इस्तेमाल: ठाकरे
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने भाजपा पर विपक्षी दलों को तोड़ने के लिए राम मंदिर के दान से निकाली गई धनराशि के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा शासन में राम मंदिर गलत कारणों से सुर्खियों में है। राजनीतिक दलों को तोड़ने की साजिश रची जा रही है, विधायकों को गोवा और अन्य जगहों पर भेजा जा रहा है और विधायकों की खरीद-फरोख्त को ऑपरेशन के नाम पर अंजाम दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- नितिन गडकरी के गढ़ में क्यों अटकी 85 करोड़ की फाइल? नागपुर के सदर फ्लाईओवर का डिजाइन 2 साल बाद भी फाइनल नहीं
उद्धव ठाकरे ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा अब ‘ऑपरेशन राम मंदिर’ चला रही है? मंदिर में चोरी होने के सबूत मिले हैं। कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि इस चोरी हुए पैसे का इस्तेमाल अन्य पार्टियों को तोड़ने के लिए किया जा रहा है। यह बेहद गंभीर मामला है।
