Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कलयुग से ज्यादा छलयुग! राम मंदिर मामले में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- मठ-मंदिरों को बना रहे निशाना

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने अयोध्या दौरे पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बोले कि भगवान सजा देंगे।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 03, 2026 | 01:07 PM

धीरेंद्र शास्त्री (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Dhirendra Krishna Shastri visited Hanumangarhi: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने अयोध्या दौरे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें देश की न्याय-व्यवस्था और सरकार पर पूरा भरोसा है और कहा कि सभी दोषियों को सजा मिलेगी। साथ ही, धीरेंद्र शास्त्री ने आरोप लगाया कि कुछ शक्तियां वर्तमान समय में संतों और मठ-मंदिरों के प्रति आस्था और श्रद्धा गिराने के मकसद से सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र कर रही हैं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार को अयोध्या में हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। उन्होंने हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजू दास के गुरु महंत संत राम दास के आश्रम पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “हमने हनुमान गढ़ी में हनुमान दादा के दर्शन किए। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास के गुरु महंत संत राम दास का हाल ही में निधन हुआ। वे उज्जैनिया पट्टी के श्रीमहंत थे। उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अयोध्या आए हैं। यह हमारा सौभाग्य है।”

भगवान इसकी सजा देंगे – धीरेंद्र शास्त्री

इसी दौरान, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “यह कोई मामूली पाप नहीं, बल्कि महापाप है और भगवान इसकी सजा देंगे। लेकिन हम यह भी कहना चाहेंगे कि हमें देश के कानून-व्यवस्था और एसआईटी पर भरोसा रखना चाहिए, क्योंकि जांच चल रही है। हमें देश की न्याय-व्यवस्था और सरकार पर पूरा भरोसा है और सभी दोषियों को सजा मिलेगी।”

सम्बंधित ख़बरें

राम मंदिर केस में बजरंग दल का बड़ा बयान, विनय कटियार के दावे से मचा बवाल, कहा- जेल जाएंगे चंपत राय-अनिल मिश्रा

बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, धीरेंद्र शास्त्री के साथ किए बालाजी के दर्शन, महाआरती और यज्ञ में हुए शामिल

राम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू

Ram Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल

Ayodhya, Uttar Pradesh: Spiritual leader Dhirendra Krishna Shastri visited Hanumangarhi in Ayodhya, Uttar Pradesh pic.twitter.com/OvEvW6l9nv — IANS (@ians_india) July 3, 2026


यह भी पढ़ें – राम मंदिर केस में बजरंग दल का बड़ा बयान, विनय कटियार के दावे से मचा बवाल, कहा- जेल जाएंगे चंपत राय-अनिल मिश्रा

वर्तमान में कलयुग से ज्यादा छलयुग

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “वर्तमान में कलयुग से ज्यादा छलयुग चल रहा है। इसमें सावधान रहना होगा। वर्तमान समय में संतों, महंतों, मठों और मंदिरों पर सुनियोजित तरीके से आस्था और श्रद्धा को कम करने के मकसद से षड्यंत्र भी चल रहे हैं। इसमें कालनेमी लोग सक्रिय हैं और उनसे हम सभी को सावधान रहना होगा। हमें भरोसा है कि जिन लोगों ने पाप किया, उन्हें भगवान भी दंड देंगे और देश का कानून भी सजा देगी।”

#WATCH | Ayodhya, UP | Bageshwar Dham Peethadhish Dhirendra Krishna Shastri says, “This is not merely a sin but a grave sin, and God will punish the perpetrators. We must place our full trust in the country’s legal system and the SIT. The investigation is underway. We certainly… https://t.co/TSC0QPllv7 pic.twitter.com/XxEChPSLhk — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 3, 2026


उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कुछ भड़काने वाली शक्तियां आपको गुमराह करेंगी। ये शक्तियां हिंदुओं को हिंदुओं से लड़ाने और संत, महंत, मठ व मंदिरों के प्रति श्रद्धा को कम कराने की कोशिश करेंगी। इसलिए हम सभी हिंदुओं को विवेक से काम लेना है। एक घटना के कारण हमें सनातन के ऊपर आघात या आंच नहीं आने देनी है।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Dhirendra krishna shastri visited hanumangarhi in ayodhya statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 01:06 PM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Ayodhya Ram Mandir
  • Bageshwar Dham
  • Dhirendra Krishna Shastri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.