Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाकरे भाइयों में डील हुई फाइनल, पर्दे के पीछे से चल रही बात, गठबंधन होना तय

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के गुटों के बीच गठबंधन की संभावना बढ़ रही है। दोनों पक्षों के नेताओं के बीच गुप्त बैठकें हो रही हैं।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Jun 29, 2025 | 12:25 PM

उद्धव ठाकरे- राज ठाकरे

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: एक-दूसरे के राजनीतिक विरोधी माने जाने वाले राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच बीते कुछ हफ्तों में कई अनौपचारिक मुलाकातें हुई हैं। दोनों ठाकरे भाईयों के बीच गठबंधन की संभावना बढ़ रही है। दोनों पक्षों के नेताओं में लगातार गुप्त बैठकें हो रही हैं। महाराष्ट्र की बदलती राजनीति में ये गठबंधन नया आकार ले सकता है।

महाराष्ट्र के ठाकरे भाई एक बार फिर से साथ आते दिख रहे हैं। दोनों के बीच गठबंधन की बात लगभग फाइनल ही समझिए। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि दोनों उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के गुटों में हलचल तेज हो गई है। पिछले महीने से ही उद्धव गुट और मनसे के गठबंधन के लिए आंदोलनों ने गति पकड़ ली है। वरुण सरदेसाई और बाला नंदगांवकर के बीच दो से तीन गुप्त बैठकें कर चुके हैं। वहीं, संदीप देशपांडे और वरुण सरदेसाई के बीच चार विस्तृत चर्चाएं भी हुई हैं।

हिंदी के खिलाफ एकजुट होंगे ठाकरे बंधु, करेंगे बड़ा आंदोलन, BJP ने बताया ‘नौटंकी’

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra politics: ठाकरे बंधुओं में बढ़ी खटास! संजय राउत का ‘नो कमेंट’

मुंबई में फ्लाईओवर के नीचे लहलहाएगी फसल: BMC बनाएगी 24,000 वर्ग फुट का ‘सामुदायिक शहरी फार्म’

‘मराठी का गला घोंट रही सरकार’, शिवसेना UBT ने महायुति पर लगाया मराठी स्कूलों को बंद करने का आरोप

महाराष्ट्र बजट सत्र से पहले आक्रामक हुआ विपक्ष, मुख्यमंत्री की चाय बैठक का बहिष्कार

ठाकरे बंधुओं में सुलह

2017 में गठबंधन का नेतृत्व बाला नांदगांवकर-संदीप देशपांडे ने ही किया था। इस साल भी वही चेहरे सक्रिय दिख रहे हैं। मनसे-ठाकरे गुट के नेताओं की गुप्त बैठकों से माना जा सकता है कि ठाकरे बंधुओं में सुलह की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

‘पिछले दरवाजे’ से चल रही बातचीत

सूत्रों की मानें तो पिछले एक महीने से दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच ‘पिछले दरवाजे’ से बातचीत चल रही है। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के गठबंधन के लिए दोनों पक्षों की ओर से पर्दे के पीछे से बात जारी है। दोनों समूहों के नेताओं की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हालांकि, पिछले महीने से ‘पिछले दरवाजे’ से बातचीत शुरू हो गई है।

Raj thackeray and uddhav thackeray alliance is final maharashtra politics mumbai news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2025 | 12:24 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Mumbai
  • Raj Thackeray
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.