-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Railway Station Rpf Seizes 15kg Ganja Arrest Nagpur
आरपीएफ के डॉग ‘प्रिंस’ का कमाल; नागपुर स्टेशन पर 3.02 लाख रूपए के गांजे के साथ एमपी का तस्कर गिरफ्तार!
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Railway Station: नागपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 15.10 किलो गांजा जब्त कर मध्य प्रदेश के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 3.02 लाख रुपये बताई गई।

नागपुर स्टेशन, गांजा जब्त, आरपीएफ, आरोपी को गिरफ्तार, प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Nagpur Railway Station Ganja Seized: नागपुर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15.10 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 3.02 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश के सीहोर निवासी आनंद चौहान को गिरफ्तार किया गया, जिसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लोहमार्ग पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
संदिग्ध गतिविधि ने बढ़ाया शक
जानकारी के अनुसार, आरपीएफ की क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (सीआईबी) की टीम स्टेशन परिसर में नियमित गश्त कर रही थी। टीम में सीआईबी के अजय सिंह, जसबीर सिंह, डॉग हैंडलर नीरज शर्मा तथा नारकोटिक्स डिटेक्शन डॉग ‘प्रिंस’ शामिल थे।
दोपहर करीब 3.40 बजे जब पुरी-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12843) प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची, तभी टीम की नजर फुट ओवरब्रिज के मुंबई छोर पर ट्रॉली बैग लेकर तेजी से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे एक युवक पर पड़ी। उसकी संदिग्ध गतिविधियों और घबराहट भरे व्यवहार को देखकर आरपीएफ जवानों को शक हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर के लिटिल फ्लावर स्कूल में TC लेने आया नाबालिग छात्र ने शिक्षक पर किए ताबड़तोड़ चाकू से हमला
CM फडणवीस के नेतृत्व में 629 करोड़ के सड़क विकास कार्यों से चमकेगा पुणे, ग्रैंड टूर 2027 की तैयारी शुरू
छत्रपति संभाजीनगर में 25 जुलाई को होगा पथ विक्रेता समिति चुनाव, 14,098 मतदाता करेंगे मतदान
क्राइम करने की उम्र नहीं तो सजा की क्यों? नाबालिग अपराधियों की उम्र सीमा घटाने पर फडणवीस का मास्टरस्ट्रोक
पीछा कर टीटीई कार्यालय के पास पकड़ा
संदेह होने पर आरपीएफ टीम ने युवक का पीछा किया और उसे प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित टीटीई कार्यालय के पास रोक लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आनंद चौहान बताया। इसके बाद अधिकारियों ने उसके ट्रॉली बैग की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान बैग से खाकी रंग के टेप में लिपटे दो पैकेट बरामद हुए। पैकेट खोलकर जांच करने पर उनमें कुल 15.10 किलोग्राम गांजा मिला। अधिकारियों ने जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 2 हजार रुपये आंकी है।
लोहमार्ग पुलिस करेगी आगे की जांच
आरपीएफ ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा जब्त कर लिया। इसके बाद आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पूरा मामला आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए लोहमार्ग पुलिस को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें:-बुआई के बाद बढ़ी नागपुर में खरपतवार नाशकों की डिमांड, किसानों की पहली पसंद हिटवीड मैक्स
प्राथमिक जांच में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं। नागपुर रेलवे स्टेशन पर की गई इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आरपीएफ की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
Railway station rpf seizes 15kg ganja arrest nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर के लिटिल फ्लावर स्कूल में TC लेने आया नाबालिग छात्र ने शिक्षक पर किए ताबड़तोड़ चाकू से हमला
Jun 30, 2026 | 10:00 PMजब रीवा में आधी रात मानवता के लिए जागी खाकी, पुलिस ने चलाया रेस्कयू ऑपरेशन; नाले में फंसी गाय को दिया नया जीवन
Jun 30, 2026 | 09:56 PMCocktail 2 Earnings: शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 की रफ्तार पड़ी धीमी, 12वें दिन भी नहीं दिखी कमाई में तेजी
Jun 30, 2026 | 09:54 PMLock Upp 2 Update: जनता की आवाज बनकर लौटेंगी कंगना रनौत, पहले एविक्शन में कंटेस्टेंट्स की बढ़ेंगी मुश्किलें
Jun 30, 2026 | 09:41 PMरीवा में थाने से निकलकर चौपाल तक पहुंची पुलिस; IG गौरव राजपूत के नवाचार से बदली पुलिसिंग की तस्वीर
Jun 30, 2026 | 09:37 PMCM फडणवीस के नेतृत्व में 629 करोड़ के सड़क विकास कार्यों से चमकेगा पुणे, ग्रैंड टूर 2027 की तैयारी शुरू
Jun 30, 2026 | 09:31 PMदिल्ली में विदेशी पर्यटक पर चोरी का आरोप, दुकानदार ने बनाया पीछा करते हुए वीडियो; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Jun 30, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

Indus Water Treaty: भारत के एक फैसले से पाकिस्तान परेशान! सिंधु के जल को लेकर मचा घमासान!, VIDEO
Jun 30, 2026 | 05:14 PM
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM












