रायगड़: PWD की महिला इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बिल पास करने के बदले मांगे थे लाखों!
Raigad Corruption News: महाराष्ट्र के रायगड़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। PWD की महिला कनिष्ठ अभियंता को ₹2.5 लाख की रिश्वत लेते ACB ने दबोचा। ठेकेदार से बिल भुगतान के बदले की थी मांग।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Raigad PWD Engineer Arrested: महाराष्ट्र के रायगड़ जिले से भ्रष्टाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने लोक निर्माण विभाग (PWD) की एक महिला कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer) को भारी भरकम रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अधिकारी की पहचान श्रद्धा डी. बोर्हाडे के रूप में हुई है।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला मुरुड-एकदरा, राजापुरी और खोकरी क्षेत्र में हुए सड़क किनारे नाली निर्माण कार्यों से जुड़ा है। एक स्थानीय ठेकेदार ने साल 2024 में इन क्षेत्रों में निर्माण कार्य पूरा किया था। नियमानुसार, काम पूरा होने के बाद जब ठेकेदार ने अपने अंतिम बिलों के भुगतान के लिए विभाग में आवेदन किया, तो कनिष्ठ अभियंता श्रद्धा बोर्हाडे ने बिलों को मंजूरी देने के बदले रिश्वत की मांग की।
3 लाख रुपए की डिमांड
एसीबी (रायगड़) की उपाधीक्षक सरिता आई. एस. भोसले के अनुसार, आरोपी महिला इंजीनियर ने शुरुआत में ठेकेदार से 3 लाख रुपये की मांग की थी। ठेकेदार के साथ हुई मोलभाव के बाद यह राशि 2.5 लाख रुपये तय की गई। लेकिन ठेकेदार भ्रष्टाचार के आगे झुकने के बजाय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पास पहुंच गया और लिखित शिकायत दर्ज करा दी।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर कल होगा जिला सहकारी बैंक चुनाव का मतदान, 12 सीटों पर 31 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 5 तारिख को
बिश्नोई गैंग से धमकियों के बीच कांग्रेस नेता साजिद पठान बोले, राजनीतिक दुश्मनी के कारण बनाया जा रहा निशाना
ठाकरे के रामरक्षा आंदोलन पर संजय शिरसाट का तंज, बोले- राजनीतिक लाभ के लिए अब याद आ रही हनुमान चालीसा
छत्रपति संभाजीनगर के 23 पार्षदों पर लटकी अयोग्यता की तलवार, चुनावी शिकायतों की फाइलें फिर से खुलेंगी
कार्यालय में ही धरी गईं मैडम
शिकायत मिलने के बाद, ACB की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही ठेकेदार मंगलवार को रिश्वत की पहली किश्त लेकर कनिष्ठ अभियंता के कार्यालय पहुंचा, सतर्क अधिकारियों ने श्रद्धा बोर्हाडे को 2,50,000 स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र का मौसम: 4 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल
कानूनी कार्रवाई जारी
ACB के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद से लोक निर्माण विभाग के गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग अब इस बात की भी जांच कर सकता है कि क्या पहले भी इस तरह के लेन-देन हुए थे।
