Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिश्नोई गैंग से धमकियों के बीच कांग्रेस नेता साजिद पठान बोले, राजनीतिक दुश्मनी के कारण बनाया जा रहा निशाना

Bishnoi Gang Threat To Congress Leader: बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों के बीच कांग्रेस नेता साजिद पठान को Y+ सुरक्षा दी गई है। उन्होंने इसे राजनीतिक दुश्मनी के तहत स्थानीय साजिश करार दिया है।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 03, 2026 | 10:56 PM

साजिद खान पठान (सोर्स: आईएएनएस)

Follow Us
Follow Us:

Congress Leader Sajid Pathan On Bishnoi Gang Threats: कांग्रेस नेता साजिद पठान ने बिश्नोई गैंग से मिली हालिया धमकियों और वाई+ सुरक्षा कवर पर शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बावजूद राजनीतिक गतिविधियां जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि मैं सरकार का और कांग्रेस के सभी सीनियर नेताओं व सदस्यों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने गुरुवार को सरकार को चेताया और उसके बाद मुझे गवर्नमेंट की ओर से वाई+ सुरक्षा दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक यह सुरक्षा है और आगे देखो क्या होता है।

काई लोकल व्यक्ति कर रहा है साजिश

हाल ही में मिली धमकियों को लेकर किसी व्यक्ति विशेष पर शक है क्या? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि लोकल के अंदर कोई बंदा गैंग के साथ मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकल का कोई व्यक्ति गैंग के साथ मिलकर आज की दुश्मनी निकालने के लिए मेरे पीछे पड़ा हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर कल होगा जिला सहकारी बैंक चुनाव का मतदान, 12 सीटों पर 31 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 5 तारिख को

ठाकरे के रामरक्षा आंदोलन पर संजय शिरसाट का तंज, बोले- राजनीतिक लाभ के लिए अब याद आ रही हनुमान चालीसा

छत्रपति संभाजीनगर के 23 पार्षदों पर लटकी अयोग्यता की तलवार, चुनावी शिकायतों की फाइलें फिर से खुलेंगी

एक्शन मोड में तुकाराम मुंढे! दूध में मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं, लगेगा 10 लाख का जुर्माना

उन्होंने कहा कि मैं खुद गरीब आदमी हूं। मेरे पास न पैसे हैं और न कुछ और देने को। ये लोग जरूरी कोई राजनीतिक दुश्मनी निकालने के लिए मेरे पीछे पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को इसकी जरूर से जांच करनी चाहिए।

परिवार वालों को भी दी है चेतावनी

कांग्रेस नेता साजिद पठान ने बताया कि बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों के बाद मैंने अपने परिवारवालों को चेताया है कि अपने नीजि काम थोड़ा कम करों और अगर बाहर जा रहे हो तो डिपार्टमेंट के साथ जाओ और आओ। उन्होंने बताया कि मैंने अपने परिवार के सदस्यों को समझाया है कि जरूरत पड़े तभी बाहर जाओ, जब तक मामले की पुलिस जांच पूरी नहीं हो जाती है।

यह भी पढ़ें: एक्शन मोड में तुकाराम मुंढे! दूध में मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं, लगेगा 10 लाख का जुर्माना

वहीं, मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से आम लोगों को हो रही परेशानी और इसके कारण आए दिन हो रही घटनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार को निश्चित रूप से इस मामले पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे इलाके में बारिश के कारण कोई दिक्कत नहीं है। इसलिए हम दुआ करते हैं कि इधर भी अच्छी बारिश हो।

Congress leader sajid pathan on bishnoi gang threats y plus security

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 10:56 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.