Raigad Lonere Murder Case: मुख्य आरोपी अनिस मालदार गिरफ्तार, 6 दिन बाद पुलिस की बड़ी सफलता
Raigad Lonere Murder Case में पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिस मालदार को 6 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोप में फरार आरोपी को नवी मुंबई-ठाणे से पकड़ा गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Raigad Lonere Murder Case: महाराष्ट्र को झकझोर देने वाले लोणेरे युवती हत्याकांड के मुख्य आरोपी अनिस मोहम्मद खान मालदार को रायगड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पिछले 6 दिनों से पुलिस उसकी तलाश उसकी तलाश में आखिरकार नवी मुंबई और ठाणे क्षेत्र में जाल बिछाकर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, लोणेरे की एक लॉज में 22 वर्षीय युवती के साथ कथित दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या किए जाने की घटना सामने आने के बाद पूरे रायगड जिले में आक्रोश फैल गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगड़ पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल ने खुद जांच की कमान संभाली थी।
लगातार बदल रहा था आरोपी
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एलसीबी और कई पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं। जांच में सामने आया कि आरोपी अनिस मालदार लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और आखिरकार नवी मुंबई-ठाणे क्षेत्र के एक गुप्त ठिकाने से उसे गिरफ्तार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Varanasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
कोल्हापुर: पूर्व महिला सरपंच की प्रेमी ने की हत्या, कार की डिग्गी में रखी लाश, एक गलती ने खाेल दी पोल
ये भी पढ़ें :- Solapur Fake Baba: सोलापुर में ढोंगी बाबा मनोहर भोसले गिरफ्तार, काला जादू और ठगी के आरोप
आरोपी हो गया था फरार
पिछले सोमवार लोणेरे के एक लॉज में 22 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध और बेहद दर्दनाक हालत में मिला था। आरोप है कि आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसके हाथ-पैर बांधकर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद मामले में और बड़े खुलासे हो सकते है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
