रायगड़ में 2 पुलिसकर्मी निलंबित, महिला कर्मी से अश्लील बातचीत पड़ी भारी

रायगड़ में दो पुलिसकर्मियों को महिला कर्मी से अश्लील बातचीत करने के आरोप में निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई महिलाओं की सुरक्षा के लिए की गई है।
navb-1-1-2497
Published on: 
Updated on: 

Raigad News:  महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए गठित दक्षता समिति की एक महिला कर्मी के साथ कथित रूप से अश्लील बातचीत करने के मामले में रायगड़ पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।

पेण और खोपोली पुलिस स्टेशन में तैनात दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों की पहचान प्रकाश कोकरे और नितिन मोहिते के रूप में हुई है। दोनों पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर शराब के नशे की हालत में संबंधित महिला को मोबाइल फोन पर अश्लील बातें कीं। इतना ही नहीं, एक वॉट्सऐप नंबर के माध्यम से भी लगातार आपत्तिजनक संदेश भेजकर महिला को मानसिक रूप से परेशान किया गया।

लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल ने तत्काल जांच के आदेश दिए। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनहीनता और कर्तव्य में गंभीर लापरवाही के आरोप सिद्ध पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले और महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार करने वाले किसी भी कर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में खलबली का माहौल है और मामले की आगे की जांच जारी है।