Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘नामुमकिन को मुमकिन करती है महायुति सरकार’, मिसिंग लिंक के लोकार्पण के बाद एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान

Missing Link Inauguration: महाराष्ट्र दिवस पर CM फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक का लोकार्पण किया। इस दौरान शिंदे ने बड़ी बात कही है।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
Updated On: May 01, 2026 | 06:29 PM

एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Eknath Shinde Sunetra Pawar Statement: महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर मुंबई पुणे मिसिंग लिंक का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज महाराष्ट्र का एक स्वप्न साकार हुआ है, इसे मिसिंग लिंक की जगह कनेक्टिंग लिंक कहा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आइकॉनिक प्रोजेक्ट है। विश्व रिकॉर्ड बन गया है। 6 किमी का अंतर काम होने के साथ 30 मिनट बचेगा। एक और रिकॉर्ड बना है देश का सबसे ऊंचा केबल स्टे ब्रिज है।

मिसिंग लिंक के उद्घाटन पर क्या बोले एकनाथ शिंदे?

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। वाकई में अब यह मिसिंग नहीं अर्थव्यवस्था का कनेक्टिंग लिंक हो गया है। जो हो नहीं सकता या नामुमकिन होता है उसे महायुती सरकार करती है। मिसिंग लिंक उसका उदाहरण है। इसका भूमिपूजन और लोकार्पण भी हमी लोगों ने किया। एक्सप्रेस वे की शुरुआत भी स्व.बालासाहेब की पहल पर नितीन गड़करी ने की थी। यह सूखकर मार्ग होगा। स्व.अजीत पवार को भी मुंबई पुणे मिसिंग लिंक के को लेकर काफी लगाव था। वाईडेस्ट अंडरग्राउंड टनेल का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र मिल गया है।

LIVE । रायगड यशवंतराव चव्हाण मुंबई – पुणे द्रुतगती मार्ग क्षमतावाढ अंतर्गत ‘मिसिंग लिंक’ प्रकल्पाचा उद्घाटन सोहळा – लाईव्ह https://t.co/3ZBBWSiatX — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) May 1, 2026

सम्बंधित ख़बरें

शिंदे का विरोधियों पर प्रहार, हमने जोड़ी विकास की टूटी कड़ी, बालासाहेब की जन्मशताब्दी पर महाराष्ट्र को बड़ी सौगात

महाराष्ट्र दिवस पर पीएम मोदी का सीएम फडणवीस को पत्र, लिखा वीरता और राष्ट्र निर्माण की भूमि है महाराष्ट्र

Missing Link Photos: खतरनाक घाट से मुक्ति! मिसिंग लिंक ने बदली मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की सूरत; देखें तस्वीरें

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर महाजाम, गाड़ियां गर्म होकर पड़ रही हैं बंद, डिप्टी सीएम शिंदे ने दिया टोल-फ्री का आदेश

वहीं राज्य की उपमुख्मयंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा कि स्व. अजित पवार मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट को लेकर काफी गंभीर थे। देवेंद्र फडणवीस एवं एकनाथ शिंदे के साथ उनका योगदान रहा।

मुख्ममंत्री फडणवीस ने बताया कैसे बना मिसिंग लिंक

CM फडणवीस ने कहा कि पहले और अबकी सरकार में अंतर है। इसका कॉन्सेप्ट 2010 में ही तैयार किया गया 2014 मर 13 कारण बता कर यह प्रोजेक्ट बंद कर दिया गया। क्योंकि लोनावला झील के नीचे से जा रहा है। पूरे जस्टिफिकेशन के बाद यह दिसंबर 15 को पुराने सरकार का निर्णय बदलकर काम को मंजूरी दी। यह सेल्फ फायनेंस से हो पाया।

उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग यह चैलेंज था। यहां वातावरण की विविधता के चलते चक्रवात की समस्या है औ जोरदार हवा चलती है। यह ब्रिज 240 किमी हवा को झेल सकता है। यह पुल इंटरनेशनल कोल्ब्रेशन का उदाहरण है, 7 देशों ने मदद की है। लेकिन पूरी तरह तैयार सुरक्षा को प्रधानता दी गई है। हर 200 मीटर पर सुरंग में कनेक्टर है। अग्निरोधी प्रणाली और लेन सिस्टम रहेगा। कठिन परिस्थितियों में काम हुआ।

MSRDC की टीम ने उत्तम कार्य किया। कोविड में कई संकट आए। 7181 करोड़ लगे हैं। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 2014 से इंफ्रास्ट्रक्चर में कमाल का कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस स्थान को ऐतिहासिक महत्व भी है। शिवाजी महाराज ने यहां लड़ाई लड़ी थी। मुंबई पुणे मिसिंग लिंक की वजह से 70 हजार करोड़ से ज्यादा की अर्थव्यवस्था तैयार होगी। डीसीएम शिंदे की प्रशंसा की। एफकॉन और नवयुग कंपनी का विशेष अभिनंदन करते हुए काम करने वाले कामगारों के सम्मान किया।

सुप्रिया सुले को CM फडणवीस की खरी खरी

शुक्रवार को मिसिंग लिंक के लोकार्पण कार्यक्रम की वजह से मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर भारी जाम लग गया। इस जाम का सामना सांसद सुप्रिया सुले को करना पड़ा। उन्होंने तत्काल सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना शुरू की। इसका पता चलने पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने लोकार्पण कार्यक्रम में ही सुप्रिया सुले को सुनाते हुए कहा कि एक समय उनकी ही सरकार ने इस प्रोजेक्ट को रोक दिया था। हमारी सरकार ने इसे पूरा किया। अब आगे सुप्रिया ताई को ट्रैफिक का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:- गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट, मुंबई-पुणे के बीच रोज बचेगा 1 करोड़ का तेल

लोकार्पण समारोह में ये रहे मौजूद

मिसिंग लिंक के केबल स्टे ब्रिज एवं सड़क सुरंग का लोकार्पण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के हाथों हुआ। इस समारोह में सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्र राजे भोसले, राज्य मंत्री मेघना साकोरे-बोर्डिकर, मंत्री अदिति तटकरे, मंत्री भरत गोगावले, माधवीताई मिसाल, सांसद सुनील तटकरे, श्रीरंग बारने, अपर मुख्य सचिव मिलिंद मैहसकर, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा मैहस्कर, एमएसआरडीसी के उपाध्यक्ष अनिल कुमार गायकवाड़, एफकॉन्स कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। एमएसआरडीसी के एमडी अनिल कुमार गायकवाड़ ने अतिथियों का स्वागत किया।

Mumbai pune missing link inauguration eknath shinde sunetra pawar statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2026 | 04:05 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Eknath Shinde
  • Mumbai Pune Expressway
  • Sunetra Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.