- Hindi News »
- Maharashtra »
- Raigad »
- Maharashtra St Bus Accident Kashedi Ghat Break Fail Raigad News
जलगांव के बाद रायगड़ में ST बस के ब्रेक हुए फेल, खाई में गिरने से बची, ट्रक को मारी टक्कर; 13 यात्री घायल
Raigad ST Bus Break Fail Accident: महाराष्ट्र के कशेडी घाट में खेड-बोरीवली एसटी बस के ब्रेक फेल होने से भीषण हादसा हुआ। ट्रक से टकराई बस खाई में गिरने से बची; 13 यात्री घायल, प्रशासन पर उठे सवाल।
- Written By: आकाश मसने

ST Bus Break Fail In Raigad: महाराष्ट्र में एसटी बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। जलगांव में बुधवार को एसटी बस के ब्रेक फेल की घटना के बाद अब रायगड़ जिले के कशेडी घाट में एक और एसटी बस दुर्घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। खेड डिपो की खेड-बोरीवली एसटी बस के ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित होकर सामने चल रहे बल्कर ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में ट्रक चालक समेत 13 लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कैसे हुआ हादसा?
खेड बस डिपो से बुधवार रात 10 बजे रवाना हुई बस देर रात करीब 11.30 से 12 बजे के बीच रायगड़ जिले के भोगांव इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान कशेडी घाट में बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए और चालक का नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित बस ने सामने चल रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।
खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई बस
हादसा जिस स्थान पर हुआ, वहां सड़क के एक ओर गहरी खाई है। गनीमत रही कि बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बुधवार को जलगांव में एसटी बस के ब्रेक फेल होने बाद लगातार उसी दिन रात को दूसरा उसी प्रकार का हादसा होने से यह परिवहन व्यवस्था की खामियों और बसों की तकनीकी जांच और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भोगाव क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य जारी है और सुरक्षा उपायों में लापरवाही बरती जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
छत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
विधायक वरुण सरदेसाई ने बीएमसी आयुक्त से की मुलाकात, सैटिस परियोजना को मिली हरी झंडी
NEET Paper Leak: छत्रपति संभाजीनगर में AIMIM का जोरदार प्रदर्शन; इम्तियाज जलील ने की सरकार से मुआवजे की मांग
घायलों को अस्पातल में किया भर्ती
लोगों ने ने घायलों को बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पोलादपुर पुलिस ने भी तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारण कुछ समय तक मुंबई-गोवा पुराने हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। लगातार हो रही एसटी बस दुर्घटनाओं ने एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा और बसों की फिटनेस पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
यह भी पढ़ें:- EXPLAINER: मिसिंग लिंक क्यों पड़ा नाम? 27 साल बाद मिला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का शॉर्टकट, घाट के जाम से मुक्ति
जलगांव में भी हुआ था हादसा
बता दें एक दिन पहले जलगांव में भी एसटी बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ था। धुले से भुसावल जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन (एसटी) की एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई थी। बस के ब्रेक फेल होने से वह करीब 3 किलोमीटर तक बेकाबू हालत में सड़क पर दौड़ती रही। इस दौरान बस में 50 से 60 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि बस सड़क किनारे लगे सुरक्षा बैरियर से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में करीब 30 से 35 यात्री घायल हुए थे।
Maharashtra st bus accident kashedi ghat break fail raigad news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
May 16, 2026 | 11:33 PMउत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
May 16, 2026 | 11:12 PMछत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
May 16, 2026 | 11:03 PMनासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
May 16, 2026 | 11:00 PMPM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
May 16, 2026 | 10:51 PMना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
May 16, 2026 | 10:50 PMनासिक दौरे पर आएंगे श्रीकांत शिंदे, संगठन मजबूती के लिए पदाधिकारियों की बैठकें
May 16, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM












