Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संदिग्ध पाकिस्तानी नाव मिलने के बाद बड़ा खुलासा, रायगढ़ में हो रही ये हेराफेरी

Raigad News: रायगढ़ के कोरलाई किले के पास अरब सागर में तटरक्षक बल के रडार पर एक संदिग्ध पाकिस्तानी नाव देखी गई थी। इसके बाद एक तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें नावों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jul 11, 2025 | 04:28 PM

रायगढ़ में मिली पाकिस्तानी नाव (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के तटीय क्षेत्र में 6 जुलाई की रात एक संदिग्ध नाव दिखने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कान खड़े हो गए है। स्थानीय पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियां तैनात हो गई और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि संदिग्ध पाकिस्तानी नाव का दूसरे दिन पता चल गया, लेकिन इसके बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है।

रायगढ़ के कोरलाई किले के पास अरब सागर में तटरक्षक बल (Coast Guard) के रडार पर एक संदिग्ध पाकिस्तानी नौका देखे जाने के बाद पुलिस ने एक तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस को पता चला है कि रायगढ़ के तटीय इलाके में 1,000 से अधिक नौकाएं बिना उचित पंजीकरण के चल रही हैं।

एसपी ने दी जानकारी

रायगढ़ की पुलिस अधीक्षक (एसपी) आंचल दलाल ने कहा कि रायगढ़ पुलिस ने संदिग्ध पाकिस्तानी नौका का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान पुलिस को पता चला कि जिले के तटीय क्षेत्र में बिना पंजीकरण के 1,000 से अधिक नौकाएं चल रही हैं।

एसपी दलाल ने कहा कि तटीय सुरक्षा और मछुआरों की सुरक्षा के लिए नौकाओं का पंजीकरण बहुत महत्वपूर्ण है। यदि मछली पकड़ते समय कोई आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होती है, तो पुलिस को उनकी नौका का पता लगाने और समुद्र में संकट के समय उचित सहायता प्रदान करने में सक्षम होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Sanjay Shirsat: हाथ में सिगरेट-पैसों से भरा बैग…शिंदे के मंत्री का वीडियो वायरल

कोरलाई किले के पास मिली संदिग्ध पाकिस्तानी नाव

बता दें कि पिछले दिनों रायगढ़ जिले तट पर समुद्र में एक संदिग्ध नाव देखी गई थी। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। पूरी रात तलाशी अभियान चलाया गया। भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने रविवार रात पुलिस को सूचित किया कि संदिग्ध पाकिस्तानी नौका, ‘मुकदर बोया 99′ (नौका नंबर एमएमएसआई-463800411) का पता कोरलाई किले के पास चला। संभावित खतरे ने सुरक्षा एजेंसियों को सकते में डाल दिया।

2008 में हुआ था हमला

जानकारी के लिए बता दे कि नवंबर 2008 में पाकिस्तान से 10 आतंकवादी एक नाव में सवार होकर अंधेरे का फायदा उठाकर मुंबई के समुद्र तट पर पहुंचे थे और एक घातक आतंकवादी हमला किया था। 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के प्रशिक्षित और भारी हथियारों से लैस 10 आतंकवादियों ने मुंबई की कई जगहों और प्रतिष्ठित इमारतों पर हमला कर दिया था, जो 4 दिन तक चला। मुंबई हमलों में 160 से अधिक लोग मारे गए थे।

Maharashtra coastal raigad more than 1000 boats are operating without registration

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2025 | 04:28 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai Coastal Road
  • Raigad

सम्बंधित ख़बरें

1

उद्धव ठाकरे पर बरसीं नवनीत राणा, पूछा-सत्ता की भूख में और क्या-क्या बेचेंगे? VIDEO

2

जालना में दर्दनाक हादसा, कुंडलिका नदी किनारे लापरवाही पड़ी भारी; प्रशासन पर उठे सवाल

3

गोरक्षकों की सतर्कता से सिल्लोड़ में गोवंश तस्करी नाकाम, ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई

4

घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़, मोटरसाइकिल समेत नकद और गहने जब्त

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.