- Hindi News »
- Maharashtra »
- Raigad »
- Amit Shah In Land Of Shivaji Maharaj Visited Raigad Fort Cm Fadnavis Deputy Cm See Photos
शिवाजी महाराज की धरती पर पधारे अमित शाह, सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम संग रायगढ़ किले का किया दौरा, देखें तस्वीरें
Amit Shah in Raigad: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी 345वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी यह यात्रा शिवाजीराजे की समाधि के जीर्णोद्धार के शताब्दी समारोह के दौरान भी हुई।
- Written By: प्रिया जैस
अमित शाह के रायगढ़ दौरे की देखें तस्वीरें (सौजन्य-एक्स)

अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी थे, जिन्होंने मराठा साम्राज्य के संस्थापक को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उदयनराजे भोसले भी मौजूद थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ अन्य व्यक्तियों ने रायगढ़ किले के पास पाचाड में शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
घोडबंदर शिवसृष्टि परियोजना को मिली रफ्तार; 50 करोड़ का पूरा खर्च अब MTDC उठाएगा, प्रताप सरनाईक की जानकारी
नेहरू बनाम मोदी, शरद पवार के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले- तुलना करने का कोई…
एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा वार, कांग्रेस-NCP-ठाकरे गुट के कई नेता शिवसेना में शामिल
मुंबई मेट्रो की हाईटेक मानसून तैयारी: AI और 2500 कैमरों से होगी निगरानी, जलभराव से निपटने के पुख्ता इंतजाम

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रायगढ़ किले में हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक और महाराष्ट्र के आदर्श छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि का दौरा किया। इस अवसर पर राज्य पुलिस बल ने भी छत्रपति शिवाजी को राजकीय श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता की प्रशंसा करते हुए कहा कि खुद को ‘आलमगीर' कहने वाला मुगल बादशाह औरंगजेब जीवन भर मराठों के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहा, लेकिन पराजित हुआ और यहीं दफनाया गया।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अरब सागर में शिवाजी महाराज का स्मारक बनाने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि इस परियोजना से संबंधित याचिका को वापस बंबई उच्च न्यायालय को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम मामले में अपना पक्ष कुशलतापूर्वक रखेंगे। फडणवीस ने दिल्ली में शिवाजी महाराज का राष्ट्रीय स्मारक बनाने की उदयनराजे भोसले की मांग को भी स्वीकार किया और शाह के साथ इस विषय पर चर्चा करने का वादा किया।

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्री शिवाजी महाराज रायगढ़ स्मारक मंडल, स्थानीय उत्सव समिति, महाड द्वारा प्रकाशित 'शिवरायमुद्रा स्मारिका' और डॉ. अशोक बांगर द्वारा लिखित 'धर्मयोगिनी अहिल्यादेवी होलकर' पुस्तक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ रायगढ़ किले में ऐतिहासिक कलाकृतियों का निरीक्षण किया। उपस्थित अधिकारियों ने यहां उपलब्ध आपातकालीन सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ मुझे रायगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी महाराज के परम भक्त श्री जगदीश्वर के आध्यात्मिक दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री जगदीश्वर के दर्शन से मुझे सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक जागरूकता की अनुभूति हुई।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद सुनील तटकरे ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए रायगड स्थित अपने आवास पर दोपहर भोज का आयोजन किया। हालांकि उन्होंने दावा किया कि यह एक ''गैर राजनीतिक'' मुलाकात थी और इस दौरान प्रभारी मंत्रियों के मुद्दे पर बात नहीं हुई।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ 'साप्ताहिक चित्रलेखा के 75वें वर्षगांठ कार्यक्रम' में चित्रलेखा साप्ताहिक के 'सुपर 75 वार्षिक विशेषांक' का विमोचन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे।
Amit shah in land of shivaji maharaj visited raigad fort cm fadnavis deputy cm see photos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Dhamal 4 Release Date: फैंस का इंतजार खत्म! ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट आई सामने, फिर गूंजेगी कॉमेडी की महफिल
Jun 10, 2026 | 05:30 PMराज्यसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म निरस्त होने पर सांसद अनिल फिरोजिया का तीखा हमला
Jun 10, 2026 | 05:29 PMपाकिस्तान में बड़ा हादसा, मुजफ्फराबाद में Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश; सेना के कई लोगों के मारे जाने की खबर
Jun 10, 2026 | 05:25 PMकड़ी सुरक्षा में पटियाला हाउस कोर्ट पेश किए गए ISI के 4 मोहरे, दिल्ली-मुंबई को दहलाने की थी खौफनाक साजिश
Jun 10, 2026 | 05:24 PMपुणे में मनपा विभागों की खींचतान में फंसा कात्रज चिड़ियाघर, वन्यजीवों की सुरक्षा दांव पर!
Jun 10, 2026 | 05:24 PMनागपुर विधानपरिषद चुनाव से पहले BJP नगरसेवकों का मुंबई-गोवा दौरा चर्चा में, प्रशिक्षण व पर्यटन पर सियासी बहस
Jun 10, 2026 | 05:22 PMजमीन से उठाकर बेच दिए वड़ापाव; भुसावल स्टेशन पर वेंडर की करतूत देख दहल जाएगा दिल, देखें वायरल VIDEO
Jun 10, 2026 | 05:19 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM


















