Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune News: पुणे में सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़, उपद्रवियों को नहीं बख्शेंगे, अजित पवार ने अख्तियार किया कड़ा रुख

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे में रोडवेज की बस के अंदर 26 वर्षीय महिला से कथित बलात्कार के बाद सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ शनिवार को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 01, 2025 | 08:03 PM

पुणे बलात्कार घटना के बाद सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: मान्य है कि महिलाओं पर बढ़ती अत्याचार की घटनाओं से जनता दहशत में है और आक्रोशित भी। हो भी क्यों न… इन घटनाओ से कानुन और व्यवस्था की धज्जिया जो उड़ती दिख रही है। सामाजिक स्वास्थ तो खराब हो ही चुका है। जिससे लोग अब किसिकी कुछ सुनने को तैयार नहीं। लेकिन खुद भी कानुन हाथ में लेना भी बिलकुल गलत है। कुछ ऐसा ही पुणे की घटना में भी होता दिखाई दिया।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे में रोडवेज की बस के अंदर 26 वर्षीय महिला से कथित बलात्कार के बाद सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ शनिवार को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। पीड़िता से मंगलवार तड़के शहर के मध्य में स्थित स्वारगेट बस अड्डे पर खड़ी महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस के अंदर कथित तौर पर बलात्कार किया गया।

स्वारगेट बस डिपो के सुरक्षा केबिन में तोड़फोड़

अगले दिन शिवसेना (उबाठा) के स्थानीय नेता वसंत मोरे और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में स्वारगेट बस डिपो के सुरक्षा केबिन में तोड़फोड़ की। यहां संवाददाताओं से बातचीत में पवार ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘जांच पूरी होने दीजिए और तथ्य सामने आने दीजिए। उसके बाद सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। अगर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो क्या कोई अपने घर की खिड़की के शीशे तोड़ता है?”

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक ​​कि अदालत ने भी पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि अगर कोई सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है तो नुकसान की भरपाई पार्टी कार्यकर्ताओं या पार्टी से की जानी चाहिए।” पवार ने कहा कि हालांकि ऐसी घटनाओं के बाद गुस्सा आना स्वाभाविक है, लेकिन उस गुस्से को व्यक्त करने के अन्य तरीके भी हैं। इस बीच, पवार के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (उबाठा) के वसंत मोरे ने कहा कि अगर उपमुख्यमंत्री को खिड़कियों के शीशे टूटने की चिंता है, तो उन्हें पीड़िता के आत्मसम्मान के बारे में भी सोचना चाहिए।

12 मार्च तक पुलिस हिरासत

उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना के बाद परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने राज्य परिवहन के 23 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया… अगर अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए आप पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहते हैं, तो करें। मैं अपने खिलाफ मामला दर्ज होने से नहीं डरता।” पुलिस ने स्वारगेट बलात्कार मामले में आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे (37) को गिरफ्तार कर लिया है जो मंगलवार सुबह से ही फरार था। उसे बृहस्पतिवार आधी रात को पुणे जिले के शिरुर तहसील में उसके पैतृक गांव गुनात के पास से गिरफ्तार किया गया। एक अदालत ने शुक्रवार को उसे 12 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Will not spare those who vandalised government property after pune rape incident said ajit pawar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 01, 2025 | 08:03 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Ministry of Road Transport and Highways
  • Pratap Sarnaik
  • Pune News
  • Pune Rape Case
  • Vandalism

सम्बंधित ख़बरें

1

Pune Pimpri Municipal Election में बयानबाज़ी तेज, महायुति में तल्खी के संकेत

2

Pune में रियल एस्टेट कारोबारी की आत्महत्या, सुसाइड नोट में राकांपा नेता और पुलिसकर्मियों के नाम

3

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का बड़ा बयान, Ajit Pawar को साथ लेने का अब पछतावा

4

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पुणे में 31.67 करोड़ रुपए का प्रतिबंधित हुक्का स्टॉक जब्त

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.