पुणे महानगरपालिका चुनाव के लिए तय हो गई वार्ड रचना, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस ने जतायी नाराजगी
Pune News : काफी लंबे समय से जारी पुणे महानगरपालिका के प्रभाग संरचना का शुक्रवार को ऐलान हो गया है। जिसके कारण पिछले 3 साल से रूकी हुई चुनाव की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है।
- Written By: अपूर्वा नायक
(फाइल फोटो)
Pune News In Hindi: लंबे इंतजार के बाद पुणे महानगरपालिका चुनाव के लिए प्रारूप वार्ड रचना (प्रभाग रचना) शुक्रवार की घोषित कर दी गई। पिछले तीन वर्षों से रुकी हुई चुनावी प्रक्रिया को अब गति मिलती नजर आ रही है।
मगर विकास विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रारूप में आवश्यक सुधार कर उसे राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। शुक्रवार शाम 7 बजे मनपा आयुक्त तथा प्रशासक नवल किशोर राम ने इसे सार्वजनिक किया। इस मौके पर अतिरिक्त आयुक्त पृथ्वीराज मी.पी., ओमप्रकाश दिवटे, प्रदीप चंद्रन एम. जे, और उपायुक्त प्रसाद काटकर उपस्थित थे।
40 वार्ड होंगे चार सदस्यीय आयुक्त नवल किशोर राम ने जानकारी दी कि 2011 की जनगणना के अनुसार पुणे शहर की आबादी 34 लाख 81 हजार 259 है। इसमें अनुसूचित जाति की जनसंख्या 4 लाख 68 हजार 633 और अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 40 हजार 687 है। इस आधार पर 165 नगरसेवक चुने जाएंगे इसके लिए कुल 41 यार्ड बनाए गए हैं, जिनमें से 40 वार्ड चार सदस्यीय और एक वार्ड पांच सदस्यीय होगा।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे एयरपोर्ट फिर से हुआ शुरू, रनवे पर वायुसेना के फाइटर जेट में आई थी खराबी, 73 उड़ानें रद्द
400 करोड़ की परियोजना से बदलेगा Pune Railway Station, स्काईवॉक और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
Pune Municipal Corporation प्रभाग समितियों पर भाजपा का दबदबा, 15 में से 13 पर कब्जा तय
AC Local Train की कमी और अनियमितता से यात्री परेशान, बदलापुर-दादर रूट पर हंगामा
शिवसेना, राष्ट्रवादी ने जताई नाराजगी
नगर विकास विभाग के वर कार्यक्रम के अनुसार, वार्ड रचना 4 सितंबर तक प्रकाशित होगी। इसके बाद 5 से 12 सितंबर के बीच नागरिकों से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। अंतिम वार्ड रचना पूर्व निर्धारित समय सीमा के भीतर ही घोषित की जाएगी गौरतलब है कि 2017 की प्रभाग रचना को लेकर बढ़ा विवाद हुआ था। इस बार भी महायुति सरकार होने के बावजूद शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने नई रचना पर नाराजगी जताई है।
सबसे बड़ा और सबसे छोटा वार्ड
नए परिसीमन में पुणे महानगरपालिका में शामिल 23 गांवों को नजदीकी वार्डों में जोड़ा गया है. इसके कारण कई वाठों की संश्चन्ना बदल गई है। इसमें वार्ड क्रमांक 38 आंबेगांव कात्रज सबसे बड़ा वार्ड है, जिसकी आबादी 1 लाख 14 हजार 970 है।
इसमें अनुसूचित जाति के 12 हजार 697 और अनुसूचित जनजाति के 1 हजार 846 मतदाता हैं. वहीं, सबसे छोटा वार्ड क्रमांक 39 अपर सुपर-इंदिरानगर है, जिसकी आबादी 75 हजार 944 है. इसमें 34 हजार 7865 अनुसूचित जाति और 468 अनुसूचित जनजाति के मतदाता है। प्रभागों की प्रारूप रचना पर आपत्तियां दर्ज कराने की सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए नागरिक महापालिका मुख्य भवन, 15 क्षेत्रीय कार्यालय और सावरकर भवन स्थित चुनाव कार्यालय इन तीन जगहों पर जाकर अपनी व्व्वपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्रभाग रचना पोषित होते ही आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं।
ये भी पढें :- आयुष्मान योजना को लेकर शिरसाट ने दिया बड़ा बयान, जरूरतमंद मरीजों को मिले लाभ
आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 4 सितंबर तय की गई है। पुणे महानगरपालिका चुनाव के लिए पोषित वार्ड रचना के प्रारूप के अनुसार उपनगरों के अधिकांत वार्ड क्षेत्रफल में बड़े रखे गए हैं। जबकि शहर के मध्य भाग के चार्ट अपेक्षाकृत छोटे हैं। समग्र वार्ड रचना को देखते हुए विरोधी दलों की ओर से बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।
