Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बड़ी मां ने फेंका त्रिशूल, 11 महीने के मासूम को लगा, परिवार के झगड़े में गई जान

Pune Crime News: पुणे में 11 महीने के मासूम की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। पुणे में एक परिवार में पति-पत्नी के झगड़े में एक 11 महीने के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jul 12, 2025 | 12:20 PM

पुणे में 11 महीने के बच्चे की मौत (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से एक दुखद घटना सामने आई है। पति-पत्नी का झगड़ा इतना बेकाबू हो गया कि इसमें 11 महीने के बच्चे की जान चली गई। मामूली-सी बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हुआ जो देखते ही देखते बेकाबू हो गया और पत्नी ने घर में रखा त्रिशूल उठाकर अपने पति पर फेंक दिया। उसकी ननद बगल में ही बैठी थी और उसकी गोद में 11 महीने का बच्चा था।

पत्नी का फेंका त्रिशूल सीधा बच्चे पर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले तुरंत मासूम बच्चे को उठाकर अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज शुरू हुआ। लेकिन डॉक्टर भी बच्चे को बचा नहीं पाए और मौत हो गई।

झगड़े ने लिया हिंसक रूप

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना पुणे के दौंड तालुका के अम्बेगांव की है। वहां रहने वाले सचिन मेंगवाड़ा का अपनी पत्नी पल्लवी से किसी बात पर झगड़ा हो गया। जब उनके बीच झगड़ा हो रहा था, तब पूरा परिवार भी वहां मौजूद थे। देखते ही देखते सचिन और उसकी पल्लवी के बीच झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच पल्लवी ने घर में रखा त्रिशूल सचिन की ओर दे मारा।

सम्बंधित ख़बरें

डी-ग्रो कैपिटल का भंडाफोड़! दिग्रस पुलिस ने दबोचा निवेश घोटाले का मास्टरमाइंड, 3 साथी फरार

अलविदा ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’, साइंटिस्ट माधव गाडगिल का पुणे में निधन, रिपोर्ट से हिला दी थी सरकार

Mahayuti में तकरार के संकेत? बावनकुले की अजित पवार को सार्वजनिक नसीहत

Maharashtra में 9 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, मार्च से पवित्र पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू

जेठानी ने फेंका त्रिशूल

सचिन के छोटे भाई नितिन और उनकी पत्नी भाग्यश्री सचिन के घर पहुंच गए थे और बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच, पल्लवी (बच्चे की बड़ी मां) ने सचिन की ओर त्रिशूल फेंका। त्रिशूल सीधा भाग्यश्री की गोद में खेल रहे 11 महीने के अवधूत पर लगा। मासूम बच्चे को त्रिशूल लगते ही पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। सभी तुरंत मासूम अवधूत को लेकर भागे और अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने तुरंत मासूम बच्चे का इलाज शुरू किया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें- ‘भोंगा बजा’ तो नपेंगे पुलिस अधिकारी, विधान सभा में सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान

खून के धब्बे साफ किए

अपने झगड़े में मासूम बच्चे की मौत से नितिन और भाग्यश्री बिलख-बिलख कर रोने लगे। घटना के बाद भाग्यश्री पुलिस के पास पहुंची और पूरे मामले में देवर सचिन और उसकी भाभी पल्लवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि मामले में सचिन और पल्लवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाग्यश्री के पति नितिन को भी हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि यह पूरा मामला काले जादू से जुड़ा है। पुलिस ने बताया कि खून के धब्बे भी त्रिशूल से साफ़ किए गए थे, यानी सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

Trident hit 11 month old child husband wife fight in pune

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2025 | 12:20 PM

Topics:  

  • Crime
  • Pune Crime News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.