Maharashtra में 9 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, मार्च से पवित्र पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू
Pune News: राज्य की जिला परिषद, महानगरपालिका और नगरपालिकाओं के स्कूलों में करीब 9,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। यह प्रक्रिया पवित्र पोर्टल के माध्यम से मार्च से शुरू होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
शिक्षक की तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Teacher Vacancy In Maharashtra: जिला परिषद, राज्य की महानगरपालिका और नगरपालिकाओं के स्कूलों में लगभग 9,000 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें शैक्षणिक वर्ष 2024-25 और मई 2026 तक सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के पदों को भी शामिल किया गया है।
राज्य में यह शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पवित्र पोर्टल के माध्यम से की जाएगी, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राज्य की कई जिला परिषद स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है।
कई बार स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षक ही उपलब्ध नहीं होते। इस मुद्दे को लेकर शीतकालीन सत्र के दौरान विधायकों ने शिक्षक भर्ती की जोरदार मांग की थी। इसी पृष्ठभूमि में मई 2026 तक सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के पदों को भरने का निर्णय लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
FDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
मेडल नहीं जीता, दो लोगों की जान ली है;Pune Porsche Case के आरोपी के वायरल वीडियो पर भड़के पीड़िता के पिता
सुरक्षा कारणों से पुणे का प्रसिद्ध सारसबाग और गणपति मंदिर दो दिनों के लिए बंद; प्रशासन और पुलिस का बड़ा फैसला
पुणे में दर्दनाक हादसा! जनगणना ड्यूटी पर जा रही महिला शिक्षिका को डंपर ने कुचला, शिक्षकों में भारी आक्रोश
जिला परिषद, महानगरपालिका और नगरपालिकाओं में कुल 5,700 पद रिक्त हैं। 25 मार्च 2024 के निर्णय के अनुसार, जिला परिषद स्कूलों की 2025-26 की संचमान्यता प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके तहत पहली बार अतिरिक्त शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। रिक्त पदों में से 80 प्रतिशत पदों पर भर्ती की जाएगी।
ये भी पढ़ें :- Vilasrao Deshmukh पर विवाद के बाद फडणवीस का डैमेज कंट्रोल, बोले-‘हमारे मन में पूरा सम्मान’
सेवानिवृत्त शिक्षकों के पद भी शामिल
राज्य की सभी जिला परिषदों, महानगरपालिकाओं और नगरपालिकाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे मई 2026 तक सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के पदों को शामिल कर भर्ती की विज्ञप्ति अपलोड करें। यह पूरी भर्ती प्रक्रिया पवित्र पोर्टल के जरिए संचालित की जाएगी, राज्य में कुल 1।90 लाख स्वीकृत शिक्षक पद है, जिनमें से वर्तमान में 6,000 पद रिक्त हैं। इसके अलावा 2,400 अतिरिक्त शिक्षक मौजूद है, जबकि मई 2026 तक 5,500 शिक्षक सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
