ट्रैफिक से त्रस्त पुणे! मनपा आयुक्त ने पीएमपी पर निकाली भड़ास, मेट्रो कनेक्टिविटी सुधार योजना तेज
Pune News: पुणे में बढ़ते ट्रैफिक पर मनपा आयुक्त नवल किशोर राम ने पीएमपी की लापरवाही पर नाराजगी जताई। मेट्रो स्टेशन तक पहुंच आसान बनाने के लिए शेयर रिक्शा व बस को मजबूत करने की योजना पर चर्चा हुई।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Traffic News: पुणे शहर में ट्रैफिक की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। समस्या इस कदर गंभीर हो चुकी है पुणे महानगरपालिका आयुक्त नवल किशोर राम ने इसे लेकर पुणे महानगर परिवहन महामंडल को खरी-खरी सुनाई है। एक कार्यक्रम में शहरी परिवहन पर बोलते हुए उन्होंने पीएमपी के कामकाज पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि पुणे महानगर परिवहन महामंडल अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहा है।
महामेट्रो ने चलाया अभियान
सेव पुणे ट्रैफिक मूवमेंट, पुणे नॉलेज क्लस्टर और सेंटर एनवायरनमेंट फॉर एजुकेशन की ओर से पुणे की यातायात समस्या को हल करने के लिए पुणे मनपा और महामेट्रो के साथ मिलकर ‘चलना, बस, साइकिल और मेट्रो’ नामक एक पहल चलाई जा रही है जो गरवारे से बावधन मेट्रो मार्ग पर केंद्रित है।
इस मौके पर आयोजित एक चर्चा सत्र में महामेट्रो के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्रवण हर्डीकर के साथ महानगरपालिका आयुक्त नवल किशोर राम ने भाग लिया। इस सत्र में जिला गृह निर्माण संस्था के अध्यक्ष डॉ. सुहास पटवर्धन, ‘सेव पुणे ट्रैफिक मूवमेंट’ के हर्षद अभ्यंकर, सीईई की संस्कृति मेनन आदि भी उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
दौंड व इंदापुर की बुझेगी प्यास: खडकवासला बांध से मुठा नहर में पानी का विसर्जन बढ़ाकर किया गया 1,000 क्यूसेक
बुजुर्ग को घायल कर मोबाइल लूटने वाला सराईत अपराधी गिरफ्तार, नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की बड़ी कार्रवाई
Chandrapur News: चंद्रपुर के जवराबोडी में धर्मांतरण आरोपों पर विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग
वाघोली के लिए बड़ी खुशखबरी: PMRDA की 23 करोड़ की जलापूर्ति योजना का पानी पहुंचा WTP, टैंकरों से मिलेगा छुटकारा
पुणे मनपा आयुक्त ने पीएमपी पर साधा निशाना
पुणे महानगरपालिका आयुक्त नवल किशोर राम ने कहा कि पुणे महानगर परिवहन महामंडल अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएमपी को लगता है कि पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ मनपा केवल धन उपलब्ध कराने वाली संस्थाएं हैं।
यह भी पढ़ें :-पुणे में खुटबाव से हडपसर तक नई बस सेवा शुरू, 80 रुपए में होगा पूरा सफर
महामेट्रो के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्रवण हर्डीकर ने कहा कि मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा नहीं दी जा सकती है इसलिए मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए शेयर रिक्शा और बस जैसे विकल्पों को अधिक सक्षम बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हिंजवडी, वाकड और बाणेर तक हर मिनट बसै चलाने पर विचार किया जा रहा है। नागरिक बहाने बनाने के बजाय पैदल चलने और साइकिल जैसे विकल्पों को अपनाएं।
