प्यार है तो मराठी में पढ़वाएं अजान, हिंदी विरोध पर मंत्री नितेश राणे का हमला
महाराष्ट्र में हिंदी के विरोध में होने वाले आंदोलन को लेकर नितेश राणे ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हमने पहले ही बताया कि हिंदी अनिवार्य नहीं हैं अब क्या छाती में लिखकर बताए।
- Written By: प्रिया जैस
मंत्री नितेश राणे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
पुणे: महाराष्ट्र में हिंदी विरोध में हो रहा विद्रोह बढ़ता जा रहा है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के आंदोलन को राजनीतिक पार्टियों का समर्थन मिल रहा है। इस आंदोलन के जरिए ठाकरे बंधु लगातार राज्य की स्कूलों में हिंदी भाषा सिखाए जाने के खिलाफ विरोध कर रहे है। इस मुद्दे पर मंत्री नितेश राणे ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है।
हिंदी के विरोध में राजनीतिक लोगों के अलावा जावेद अख्तर, आ मिर खान और राहुल गांधी भी उतरे है। इस पर नितेश राणे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि, “जावेद अख्तर देश के लिए कुछ अच्छी बातें बोलते है, लेकिन मैंने कभी उनके मुंह से मराठी भाषा नहीं सुनी। आमिर खान, राहुल गांधी इनको कभी भी मराठी में बात करते हुए नहीं देखा। अगर इन्हें मराठी से इतना ही प्यार है तो पहले वे खुद मराठी अपनाए, तो हम मानेंगे कि मराठी का मान है।”
मराठी में बोले राहुल – राणे
महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्कूलों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य करने के खिलाफ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा विरोध मार्च निकाले जाने पर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा, “जावेद अख्तर, आमिर खान और राहुल गांधी को हिंदी थोपने से कोई परेशानी क्यों नहीं है? उन्हें मराठी में बोलने के लिए कहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
दो दुष्कर्म की घटनाओं से थर्राया पुणे, चलती कार में महिला और येवलेवाड़ी में 9 साल की बच्ची बनीं शिकार
नवभारत संपादकीय: असम में फिर चला हिमंत का जादू, 126 में 82 सीटें जीत BJP ने रचा इतिहास
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
Pune, Maharashtra | On Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray to take out a protest march against the Maharashtra government mandating Hindi as the default third language in schools, Maharashtra Minister Nitesh Rane says, “Why isn’t Hindi imposition any concern for Javed Akhtar,… pic.twitter.com/S49Vrmcsh7 — ANI (@ANI) June 29, 2025
अजान मराठी में पढ़वाएं
आंदोलन को लेकर राणे ने कहा, “ठाकरे बंधुओं का आंदोलन मुंबई की मुख्य सड़क के अलावा उन्हें मोहम्मद अली रोड या बेहरामपाड़ा से अपना विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहिए। अगर उन्हें वाकई मराठी से प्यार है, तो कल की अज़ान मराठी में पढ़वाएं। तब हम मानेंगे कि उन्हें मराठी भाषा का सम्मान है। हमने इतनी जोर से चिल्लाया है कि महाराष्ट्र में हिंदी अनिवार्य नहीं है, अब क्या हमें इसे अपनी छाती पर लिखकर घूमना चाहिए? ये लोग केवल भाषा के मुद्दे पर हिंदुओं को विभाजित करना चाहते हैं।”
उद्धव के पैरों तले खिसकी जमीन, विलास शिंदे ने दिया झटका, थामा शिवसेना का हाथ
जगन्नाथ यात्रा में हुए शामिल
पुणे में मंत्री नितेश राणे जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वे आरती में शामिल हुए। मंत्री नितेश राणे ने कहा कि जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर पाकर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं। मुझे आरती में भाग लेने का भी मौका मिला, और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आमंत्रित किए जाने से यह वास्तव में एक विशेष अनुभव बन गया।
