- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- To Prevent Accidents On Punes Navle Bridge The Rto Has Started 24 Hour Checking At The Khed Shivapur Toll
Pune: नवले ब्रिज हादसों पर बड़ा कदम, RTO ने टोल पर 24 घंटे भारी वाहन जांच शुरू की
- Written By: अपूर्वा नायक
Navale Bridge पर लगातार हादसों के बीच पुणे RTO ने खेड शिवापुर टोल पर 24 घंटे भारी वाहनों की जांच शुरू की है। दो दिनों में 100 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई हुई, स्थानीय लोगों ने NHAI के खिलाफ विरोध किया।

नवले ब्रिज (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Traffic Control: नवले ब्रिज पर लगातार होने वाले हादसे पुणे शहर की पहचान बनती जा रही है। इस पहचान से बाहर निकलने के लिए दिन रात प्रशासन की तरफ से हाथ पांव मारा जा रहा है।
अब नवले ब्रिज पर दुर्घटनाओं की संख्या कम करने के लिए पुणे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) ने पुणे-सतारा हाईवे पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है। इसके तहत खेड शिवापुर टोल नाका के पास दो फ्लाइंग स्क्वॉड (उड़न दस्ते) तैनात किए गए हैं।
शनिवार 22 नवंबर से भारी वाहन चलाने वाले ड्राइवरों की शारीरिक जांच भी शुरू हो गई है। इस जांच में मुख्य रूप से उनकी आंखों की रोशनी और शराब पीने की स्थिति की जांच की जा रही है। इसके साथ ही वाहनों का भी निरीक्षण किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार की मौजूदगी में भी पार्थ पवार ले रहे बड़े फैसले, सीनियर नेताओं में नाराजगी
FDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
मेडल नहीं जीता, दो लोगों की जान ली है;Pune Porsche Case के आरोपी के वायरल वीडियो पर भड़के पीड़िता के पिता
सुरक्षा कारणों से पुणे का प्रसिद्ध सारसबाग और गणपति मंदिर दो दिनों के लिए बंद; प्रशासन और पुलिस का बड़ा फैसला
कात्रज घाट ढलान के बाद तीव्र ढलान
इससे पूर्व पुणे ‘आरटीओ’ के अधिकारियों ने शुक्रवार 21 नवंबर की दोपहर को नवले ब्रिज और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने वाहनों को रोकने के लिए आरक्षित जगह का जायजा लिया शनिवार से खेड शिवापुर टोल नाका के पास की जगह पर भारी मालवाहक वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है।
टोल नाका पर ‘वे ब्रिज के पास जगह में वाहनों का निरीक्षण किया जा रहा है। वाहन चालकों की आंखों, शराब के सेवन की की स्थिति की जांच की जा रही है। पूरी बॉडी चेकअप भी किया जाएगा। इसके अलावा वाहनों का भी निरीक्षण होगा।
यह जांच 24 घंटे जारी रहेगी। भारी वाहन चालकों की काउंसलिंग भी की जा रही है। मोटर वाहन निरीक्षक खेड शिवापुर में रुककर चालकों को आगे स्थित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के बारे में जानकारी दे रहे है। वे उन्हें सलाह देंगे, जैसे कात्रज घाट ढलान के बाद तीव्र ढलान है, वाहन धीरे चलाएं, न्यूट्रल पर वाहन न चलाएं।
सौ से अधिक वाहनों पर कार्रवाई
पुणे-सातारा रोड पर आरटीओं के वायुवेग पथक (तेज गति दल) ने दो दिनों में सौ से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई लेन कटिंग, तेज गति से वाहन चलाना और पासिंग समाप्त होने जैसे विभिन्न कारणों से की गई। इससे करीब दो लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया है, आरटीओ प्रशासन ने बताया कि शनिवार से कार्रवाई की यह दर बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें :- Pune: चंद्रकांत पाटिल के बयान पर मांडेकर का वार, बोले-फैसले पवार ही लेते हैं
नवले ब्रिज पर NHAI का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार
नवले ब्रिज पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर वाहन चालकों में आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। 10 दिन पहले हुए एक भीषण दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले भी इस ब्रिज पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
ब्रिज पर बढ़ते हादसों के विरोध में स्थानीय लोगों ने दुर्घटनास्थल पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का विरोध किया। अपना गुस्स्सा व्यक्त करते हुए NHAI का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
To prevent accidents on punes navle bridge the rto has started 24 hour checking at the khed shivapur toll
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
170 का होगा पेट्रोल और 150 पहुंचेगा डीजल’; कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार की सनसनीखेज भविष्यवाणी
May 28, 2026 | 12:16 PMममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PMनागपुर में पानी की किल्लत पर कांग्रेस का हल्लाबोल, मनपा में ‘मटका फोड़ो आंदोलन’, क्या पिघलेगा ‘मेयर’ का दिल?
May 28, 2026 | 12:06 PMभोपाल में IPS अधिकारी और जज की 17 वर्षीय बेटी की मौत, सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
May 28, 2026 | 12:05 PMवर्धा जिला में न्यायाधीश के नाम पर बना फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट, वकीलों को भेजे मैसेज; अज्ञात पर केस दर्ज
May 28, 2026 | 11:59 AMDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार कब्जा, सातवें दिन भी मोहनलाल की फिल्म ने की धुआंधार कमाई
May 28, 2026 | 11:59 AMमोमिनपुरा विवाद: नागपुर में महिला कर्मचारी को न्याय नहीं मिला तो काम बंद की चेतावनी, महापौर को सौंपा ज्ञापन
May 28, 2026 | 11:56 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM














