-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Three People Died Of Electrocution While Trying To Remove A Cart Amid Heavy Rain
पुणे में भारी बारिश ने मचाया कहर, ठेला हटाने की कोशिश कर रहे 3 लोगों की करंट लगने से मौत
- Written By: किर्तेश ढोबले
पुणे में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। वहीं महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के मद्देनजर गुरुवार को स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। पालघर जिले के वाडा और विक्रमगढ़ तालुका के लिए भी इसी तरह का आदेश जारी किया गया है। ये दोनों जिले महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र में स्थित हैं।

पुणे में करंट लगने से 3 लोगों की मौत
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में पुणे में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से कई जगह बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे है। इस बीच खबर सामने आई है कि गुरुवार तड़के भारी बारिश के कारण पानी में डूबे ठेले को बाहर निकालने की कोशिश करते समय करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, यह घटना डेक्कन जिमखाना इलाके में हुई। डेक्कन जिमखाना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों बाबा भिड़े पुल के पास सड़क किनारे ठेले पर अंडे से बने खाद्य पदार्थ बेचते थे। भारी बारिश के कारण जब उनका ठेला पानी में डूब गया, तो वे मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश करने लगे, इस दौरान तीनों को करंट लग गया। उन्होंने बताया कि तीनों व्यक्तियों – अभिषेक घनेकर, आकाश माने और शिवा परिहार को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
कई घरों में घुसा बारिश का पानी
पुणे में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। शहर के एकता नगर और शिवाजी नगर इलाके में बारिश का पानी घुस गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हिंगने खुर्द और साई नगर के कई घरों में पानी भर गया है। वडगांव शेरी, आनंद नगर बस स्टॉप पर एक वाहन पर एक पेड़ गिरा। वाहन में सवार स्कूली बच्चो सुरक्षित है।
सम्बंधित ख़बरें
यह भी पढ़ें:- पुणे में मुसलाधार बारिश ने मचाया हाहाकार, कई घरों में घुसा पानी, देखें Video
रायगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान
वहीं महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के मद्देनजर गुरुवार को स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। पालघर जिले के वाडा और विक्रमगढ़ तालुका के लिए भी इसी तरह का आदेश जारी किया गया है। ये दोनों जिले महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र में स्थित हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार के लिए रायगढ़ जिले में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था, जो गुरुवार को भी जारी रहा। रायगढ़ के जिलाधिकारी किशन जावले ने ‘रेड अलर्ट’ को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों, प्रशिक्षण संस्थानों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Three people died of electrocution while trying to remove a cart amid heavy rain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, 29 जगहों पर गिरे पेड़, भीषण ट्रैफिक जाम, अगले 48 घंटे का ‘रेड अलर्ट’
Jul 05, 2026 | 09:28 AMबहादुरगढ़ में पुलिस मुठभेड़: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर ढेर, हांसी जिम ट्रेनर हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई
Jul 05, 2026 | 09:26 AMइंदौर में पीएम ई-बस सेवा की शुरुआत, 10 इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू
Jul 05, 2026 | 09:24 AMPM मोदी का इंडोनेशिया दौरा: क्या चीन की नींद उड़ा देगी ब्रह्मोस मिसाइल डील? जानें भारत का बड़ा गेम प्लान
Jul 05, 2026 | 09:18 AMनितिन नवीन का लखनऊ दौरा, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और 2027 चुनाव तैयारी पर जोर
Jul 05, 2026 | 09:14 AMFitness Tips : क्या 10,000 कदम रोज चलना सच में है जरूरी? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
Jul 05, 2026 | 09:08 AM4 जुलाई का इतिहास: पाकिस्तान में सेना ने किया तख्तापलट, जुल्फिकार अली भुट्टो को सत्ता से हटाया
Jul 05, 2026 | 09:08 AMवीडियो गैलरी

उज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 11:11 PM
समय रैना के शो में वर्दी पहनकर पहुंचा UP पुलिस का कांस्टेबल, हाजिरजवाबी से जज हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:41 PM
काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:29 PM
‘सर तन से जुदा’ गाने पर खूब नाचे स्कूली बच्चे, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी! वायरल VIDEO पर मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 09:10 PM
Agra Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक सबको करती रही गुमराह। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 08:13 PM
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 07:47 PM













