बहादुरगढ़ में पुलिस मुठभेड़: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर ढेर, हांसी जिम ट्रेनर हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई

Lawrence Bishnoi Gang: हरियाणा के हांसी में जिम ट्रेनर की हत्या के बाद बहादुरगढ़ पुलिस ने स्पेशल सेल के साथ मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपी ढेर हो गए।
haryana lawrence bishnoi gang encounter
बहादुरगढ़ पुलिस मुठभेड़ पर बोले SP STF विक्रांत भूषण(सौजन्य-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

Haryana Lawrence Bishnoi Gang:  हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विक्रांत भूषण ने इसकी जानकारी दी। हांसी में जिम ट्रेनर की हत्या मामले में स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस की STF के ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया गया था।

जॉइंट ऑपरेशन में, स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस की STF ने हिसार के रहने वाले दो वॉन्टेड अपराधियों, प्रवेश और हिमांशु को मार गिराया। ये दोनों हांसी में जिम ट्रेनर की सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपी थे। दोनों पर ₹1-1 लाख का इनाम घोषित था। खुफिया जानकारी मिलने पर टीम ने हरियाणा में उनकी मौजूदगी का पता लगाया और उन्हें पकड़ने के लिए आगे बढ़ी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में चलाई गोली

पूरी तरह से घिर जाने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। दोनों को गोली लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सीनियर अधिकारियों ने फोरेंसिक और क्राइम टीमों के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। बहादुरगढ़ के सदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।'

SP STF विक्रांत भूषण ने बताया, पिछले महीने हांसी में दो अज्ञात लोगों ने कपिल नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। कपिल हांसी में जिम चलाते थे। इस मामले में हांसी सिटी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान, दो मुख्य शूटरों प्रवेश और हिमांशु की पहचान की गई और उनमें से प्रत्येक पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया गया।

जब दोनों यूनिट्स ने मिली जानकारी पर आगे काम किया, तो पता चला कि दोनों शूटरों के पास आधुनिक हथियार और गोला-बारूद हैं और वे बहादुरगढ़ इलाके में हमला कर सकते हैं। जब दोनों टीमों ने शूटरों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

मुठभेड़ में एक जवान घायल

एसपी एसटीएफ ने आगे बताया कि दोनों शूटरों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग किया गया। सेल्फ डिफेंस में स्पेशल स्टाफ काउंटर-इंटेलिजेंस और एसटीएफ बहादुरगढ़ यूनिट ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में दोनों शूटर (प्रवेश और हिमांशु) गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान चार पुलिसकर्मियों को बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, लेकिन वह बच गए, जबकि पुलिस के एक जवान को पैर में गोली लगी है।

मुठभेड़ के बाद गंभीर रूप से घायल शूटरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया और पुलिस के जवान को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर कर दिया। उन्होंने पुष्टि की कि दोनों शूटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के थे। इन दोनों पर आर्म्स एक्ट और 302 के पहले से भी मुकदमे दर्ज थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com