Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pimpri Chinchwad में नई प्रभाग संरचना तय, अब दिवाली के बाद आरक्षण ड्रा का इंतजार

Pimpri Chinchwad Municipal Corporation के लिए 4 सदस्यीय 32 प्रभागों की नई संरचना को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि आरक्षण का ड्रा (लॉटरी) कब निकलेगा।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Oct 09, 2025 | 07:42 AM

पिपरी-चिंचवड मनपा (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Pimpri News In Hindi: पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के लिए चार सदस्यीय 32 प्रभागों की संरचना को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके बाद अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि कब निकलेगा।

प्रभागों में आरक्षण का ड्रा (लॉटरी) अनुसूचित (एससी) जाति और अनुसूचित जनजाति (एसटी) की जनसंख्या के आधार पर यह स्पष्ट हो गया है कि इन वर्गों के लिए आरक्षित कुल 23 सीटें किन प्रभागों में होंगी। इसी जानकारी के आधार पर अब राजनीतिक समीकरण बिठाए जा रहे हैं। इच्छुकों ने अपने परिवास सदस्यों को उम्मीदवार बनाने पर विचार किया शुरू है।

26 प्रभाग पहले की तरह

केवल 6 प्रभागों में बदलाव प्रभाग संरचना को सोमवार (6 अक्टूबर) को अंतिम रूप दिया गया। केवल छह प्रभागों में बदलाव हुए हैं जबकि शेष 26 प्रभाग पहले की तरह ही हैं, लेकिन इन छह प्रभागों की जनसंख्या बदलने के कारण SC और ST आरक्षण में भी परिवर्तन हुए हैं। SC और ST’ की आबादी बढ़ने से उन प्रभागों में इन वर्गों का आरक्षण पड़ सकता है।

अपनी पुरानी सीटों पर आरक्षण पड़ने की आशंका से खुले वर्ग (ओपन) और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों ने अब आसपास के में प्रभागों संभावनाएं तलाशना शुरू कर दिया है। इसके अलावा कई उम्मीदवार परिवार की महिला सदस्य को चुनाव में उतारने का विकल्प भी सामने ला रहे हैं।

आरक्षण का ड्रा निकलने के बाद ही प्रभागों की वास्तविक तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी। इसके बाद ही पूर्व नगरसेवकों, पदाधिकारियों और इच्छुक उम्मीदवारों ने अपनी अगली रणनीति तय करने का निर्णय लिया है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार जो उम्मीदवार अभी दुविधा में हैं वे आरक्षण तय होने के बाद ही यह निश्चित करेंगे कि उन्हें किस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ना है।

दिवाली के बाद आरक्षण का धमाका ?

राज्य में जिला परिषदों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों का आरक्षण ड्रा निकाला जा चुका है। अब इसके बाद महापालिकाओं का आरक्षण ड्रा निकाला जाएगा। अधिकारियों के अनुसार राज्य की सभी महापालिकाओं का आरक्षण ड्रा एक ही समय में निकाला जाएगा, इसलिए दिवाली के बाद आरक्षण ड्रा का कार्यक्रम घोषित होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :- Pune में CCTV के नाम पर अवैध खुदाई! मनपा ने ठेकेदारों पर की सख्त कार्रवाई

ST के लिए संभावित 3 प्रभाग

प्रभाग क्रमांक 4, 29 और 30- इन तीन प्रभागों में ST वर्ग का आरक्षण पड़ने की प्रबल संभावना है। इनमें से दो सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होगी, जबकि पुरुषों के लिए केवल एक सीट आरक्षित होगी। यह भी हो सकता है कि इन तीन प्रभागों में SC के लिए एक सीट आरक्षित हो, जिससे शेष दो सीटें खुले या OBC वर्ग के लिए होगी।

The structure of 32 four member divisions has been finalised for the pimpri chinchwad municipal corporation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 09, 2025 | 07:42 AM

Topics:  

  • hindi news
  • Maharashtra
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

चुनाव प्रचार में वादे बड़े, विजय गायब, मतदाता सवाल पूछ रहे, वादों की विश्वसनीयता पर उठे प्रश्न

2

पार्टियों को सता रहा मत विभाजन का खतरा, स्थापित बड़े नेताओं के बीच वर्चस्व की जंग और तेज

3

शिवणगांव-बेनोड़ा क्षेत्र में भूकंप जैसे झटकों से हड़कंप, नागरिक घबराकर बाहर निकले, जनहानि नहीं

4

मुंबई में BJP को हराने के लिए बड़ा दांव चलने जा रहे शरद पवार, बनाया सुपरप्लान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.