Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

12,937 करोड़ की पुणे मेट्रो फेज-2 को मंजूरी, पिंपरी-चिंचवड़ में मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार

Pune Metro Phase 2: 12,937 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो फेज-2 के डीपीआर को मंजूरी। 45 किमी लंबे कॉरिडोर में 34 स्टेशन बनेंगे, जिससे हिंजवडी और चाकण के बीच आवागमन आसान होगा।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 28, 2026 | 04:42 PM

पुणे मेट्रो फेज-2 परियोजना, महापौर बैठक (सोर्स: X)

Follow Us
Follow Us:

Pune Metro Phase 2 DPR Approved: पिंपरी-चिंचवड़ की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अगले कई दशकों की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 12 हजार 937 करोड़ की लागत से प्रस्तावित पुणे मेट्रो फेज-2 के अंतर्गत भक्ति शक्ति-वाकड-नाशिक फाटा-चाकण मेट्रो कॉरिडोर के डीपीआर को पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका की सामान्य सभा के समक्ष मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया गया।

इस परियोजना के जरिए शहर में मेट्रो नेटवर्क का व्यापक विस्तार होगा, जबकि भविष्य में ‘रिंग मेट्रो नेटवर्क’ विकसित करने की दिशा भी तय की गई है। बैठक में महापौर रवि लांडगे, सांसद श्रीरंग बारणे, विधायक शंकर जगताप, विधायक उमा खापरे, उपमहापौर शर्मिला बाबर, सत्तारूढ़ दल के नेता प्रशांत

शितोले, विपक्ष के नेता भाऊसाहेब भोईर, स्थायी समिति के सभापति अभिषेक बारणे, महामेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रावण हर्डीकर, अतिरिक्त आयुक्त तृप्ती सांडभोर सहित महामेट्रो और महापालिका के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

कोल्हापुर: पूर्व महिला सरपंच की प्रेमी ने की हत्या, कार की डिग्गी में रखी लाश, एक गलती ने खाेल दी पोल

101 साल का हुआ पुणे रेलवे स्टेशन, रोज 1.70 लाख यात्रियों की जीवनरेखा बना ऐतिहासिक जंक्शन

Chandrapur News: स्मार्ट मीटर और बिजली दर वृद्धि के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, महावितरण को सौंपा ज्ञापन

मालशेज घाट मार्ग पर हादसा टला: कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे की सड़क धंसी, भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक

45.295 किलोमीटर लंबा है कॉरिडोर

प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर की कुल लंबाई 45.295 किलोमीटर होगी, जिसमें 34 आधुनिक मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इस परियोजना का उद्देश्य पिंपरी-चिंचवड़ के तेजी से बढ़ते औद्योगिक, आईटी और आवासीय क्षेत्रों को तेज, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन से जोडना है।

नई मेट्रो लाइन को चार प्रमुख मेट्रो स्टेशनों से एकीकृत रूप से जोड़ा जाएगा। इनमें भक्ति शक्ति (फेज-1 विस्तार), वाकड चौक (पुणे मेट्रो लाइन-3), नाशिक फाटा (लाइन-1) और संत तुकाराम नगर (लाइन-1) शामिल हैं। इससे यात्रियों को विभिन्न मेट्रो लाइनों के बीच निर्बाध यात्रा की सुविधा मिलेगी और इंटरचेंज प्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी।

📍 पुणे | 🗓️ २७ जुलै २०२६ गर्दीला दिलासा… पिंपरी-चिंचवडच्या भविष्यातील मेट्रो मार्गिकेकडे महत्त्वाचे पाऊल! पिंपरी-चिंचवड शहरातील वाढती लोकसंख्या, झपाट्याने विस्तारत असलेली औद्योगिक क्षेत्रे, आयटी कंपन्या तसेच दररोज प्रवास करणारे हजारो विद्यार्थी, नोकरदार आणि कामगार यांची… pic.twitter.com/ik6bywl49d — Shrirang Appa Barne (@MPShrirangBarne) July 27, 2026

 

यह भी पढ़ें:- 101 साल का हुआ पुणे रेलवे स्टेशन, रोज 1.70 लाख यात्रियों की जीवनरेखा बना ऐतिहासिक जंक्शन

‘रिंग मेट्रो नेटवर्क’ का रोडमैप

डीपीआर में भविष्य की परिवहन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निगड़ी-तलवडे आईटी पार्क-चाकण ‘मिसिंग लिंक‘ मेट्रो कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव भी शामिल किया गया है। इस कॉरिडोर के माध्यम से पिपरी-चिंचवड, हिंजवडी और चाकण को जोड़ते हुए रिंग मेट्रो नेटवर्क’ तैयार करने की योजना है। इससे शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच यात्रा आसान होगी और मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

परियोजना में तलेगांव-चाकण-शिक्रापुर मार्ग पर भविष्य के मेट्रो विस्तार को ध्यान में रखते हुए इंटीग्रेटेड डबल डेकर कॉरिडोर विकसित करने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा भक्ति-शक्ति चौक, भुजबल चौक, वल्लभनगर और मोशी में विश्वस्तरीय मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इन हब्स पर मेट्रो, बीआरटी, पीएमपीएमएल बस, राज्य परिवहन तथा अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Metro pune phase 2 pimpri chinchwad chakan ring metro dpr approved

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 04:42 PM

Topics:  

  • Development Project
  • Infrastructure
  • Maharashtra News
  • Pune Metro
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.