Pune Metro विस्तार को मंजूरी, 16 किमी में 14 नए स्टेशन बनेंगे
Pune Metro: कैबिनेट ने पुणे मेट्रो चरण-2 के हडपसर-खराड़ी और खडकवासला-स्वारगेट मार्ग विस्तार को मंजूरी दी है। 16 किमी में 14 नए स्टेशन बनेंगे, जिससे ट्रैफिक जाम और यात्रा समय में कमी आएगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे मेट्रो (pic credit; social media)
Pune Metro Update: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंगलवार 4 नवंबर को आयोजित मंत्रिमंडलीय अवसंरचना समिति की बैठक में पुणे मेट्रो (खडकवासला-स्वारगेट-चरण-2 हडपसर-खराड़ी मार्ग) के विस्तार के तहत दो मेट्रो रेल परियोजनाओं के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी गई।
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बताया कि उपमुख्यमंत्री और पुणे जिले के पालक मंत्री के रूप में उनके लगातार प्रयासों को इस निर्णय के जरिए सफलता मिली है। ये दोनों उप-मार्ग कुल 16 किलोमीटर लंबे होंगे, जिनमें कुल 14 एलिवेटेड स्टेशन शामिल होगा। इन दोनों पूर्णतः उन्नत मेट्रो परियोजनाओं पर 5,704 करोड़ का खर्च आएगा और इन्हें महा मेट्रो के जरिए लागू करने की मंजूरी मंगलवार की बैठक में दी गई।
ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने विश्वास जताया किया कि इन दोनों परियोजनाओं से पुणे शहर के नागरिकों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इन उप-मार्गों से पुणे मेट्रो का नेटवर्क पूर्व की दिशा में विस्तारित होगा, जिससे पूर्वी पुणे और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी मेट्रो सेवा का सीधा लाभ मिलेगा। इससे लाखों यात्रियों को त्वरित और सुरक्षित परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी।
सम्बंधित ख़बरें
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
पुणे में खाकी की गुंडागर्दी! सब इंस्पेक्टर ने कैफे में की तोड़फोड़ और बदसलूकी VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
ये भी पढ़ें :- Mumbai: कोस्टा ऐप पर फर्जी रिटर्न का आरोप, EOW ने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा
यात्रा के समय को कम करेगी
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने यह भी जानकारी दी कि पुणे मेट्रो चरण-2 के तहत होने वाले इस विस्तार से हडपसर, फुरसुंगी, लोणी कालभोर और सासवड जैसे तेजी से विकसित हो रहे उपनगरों को महत्वपूर्ण मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह मेट्रो कनेक्टिविटी यात्रा के समय को कम करेगी और प्रदूषण घटाने में भी सहायक होगी। साथ ही पुणेकरों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
