Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Supriya Sule Car Accident: सुप्रिया सुले की कार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, सभी सुरक्षित

Supriya Sule Car Accident News: मुंबई-पुणे मार्ग पर एनसीपी शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले की कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हालांकि हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 10, 2026 | 08:07 AM

सुप्रिया सुले कार एक्सीडेंट (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Supriya Sule Car Accident Update: राकां शरदचंद्र पवार गुट पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले की कार मुंबई-पुणे मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में कार को मामूली नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद सुप्रिया ने स्वयं इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह पुणे से मुंबई की ओर यात्रा कर रही थीं, तभी पीछे से आ रहे वाहन क्रमांक GJ 13 CF 5257 ने उनकी कार को साइड से जोरदार टक्कर मार दी।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “आज पुणे से मुंबई जाते समय हाईवे पर मेरा एक बहुत ही बुरा अनुभव रहा। एक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मेरी कार को साइड से टक्कर मार दी। शुक्र है कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra Charity Hospitals: महात्मा फुले योजना पर महाराष्ट्र में बड़ा विवाद, निजी अस्पताल पहुंचे हाईकोर्ट

टीसीएस विवाद में AIMIM पर संजय शिरसाट का हमला, औवेसी की पार्टी के नेता पर निदा खान को संरक्षण देने का आरोप

बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार का बड़ा कदम, 254 एकड़ जमीन विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

स्याही कांड से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, विकास लवांडे और गुणरत्न सदावर्ते बने निशाना, देखें VIDEO

While travelling from Pune to Mumbai today, I had an awful experience on the highway when vehicle GJ13CF5257 rammed into my car from the side due to reckless driving. Thankfully, everyone is safe. Incidents like these are a serious reminder that overspeeding and negligence on… pic.twitter.com/WrOGsNzqLX — Supriya Sule (@supriya_sule) May 9, 2026

इस तरह की घटनाएं हमें गंभीरता से याद दिलाती हैं कि हमारी सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से अनगिनत लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे सीट बेल्ट जरूर लगाएं, सतर्क रहें और जिम्मेदारी से गाड़ी चलाएं ताकि हमारे हाईवे सभी के लिए सुरक्षित बन सकें।”

सुप्रिया सुले ने शनिवार को सतारा में कर्मवीर भाऊराव पाटिल की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित ‘कर्मवीर पुण्यतिथि कार्यक्रम’ में भाग लिया। सुप्रिया सुले ने एक्स पर लिखा, “कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट बी.एन. नलावडे द्वारा लिखित आत्मकथा ‘कर्मवीरांचे संगती’ (कर्मवीरों के साथी) के साथ-साथ ‘रयत विज्ञान पत्रिका’, ‘रयत मासिक’ और ‘शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन योजना’ को औपचारिक रूप से जारी किया गया। इसके अतिरिक्त, उन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने रयत शिक्षण संस्था को शैक्षिक सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ छात्रों की योग्यता को निखारने की दिशा में भी असाधारण योगदान दिया है।”

ये भी पढ़ें :- Maharashtra Charity Hospitals: महात्मा फुले योजना पर महाराष्ट्र में बड़ा विवाद, निजी अस्पताल पहुंचे हाईकोर्ट

सुनेत्रा पवार के मुख्यमंत्री बनने को लेकर कही बड़ी बात

एक दिन पहले सुप्रिया सुले ने कहा था कि अगर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार मुख्यमंत्री बनती हैं, तो वो सबसे पहले उनको माला पहनाएंगी। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि 2029 के चुनावों में कौन किस पार्टी में होगा, यह तो 2029 में ही पता चलेगा।

वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युवा नेता जय पवार के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि बारामती के लोग 2029 में सुनेत्रा पवार को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।

Supriya sule car accident mumbai pune expressway

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 08:07 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Pune News
  • Supriya Sule

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.