पुणे सर्किट हाउस में सुनेत्रा पवार-नरेश अरोरा की गुप्त मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज
Baramati Plane Crash के बाद सियासी बयानबाजी के बीच पुणे सर्किट हाउस में सुनेत्रा पवार और नरेश अरोरा की गुप्त मुलाकात ने नई चर्चाओं को जन्म दिया है। पार्टी की रणनीति बदलाव पर चर्चा की अटकलें हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
सुनेत्रा पवार और नरेश अरोरा (सौ. डिजाइन फोटो )
Sunetra Pawar Naresh Arora Meeting: सुनेत्रा पवार और नरेश अरोरा की पुणे सर्किट हाउस में हुई मुलाकात ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब बारामती विमान हादसे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज बनी हुई है।
रोहित पवार पहले ही हादसे के बाद दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के कुछ करीबी लोगों पर सवाल उठा चुके हैं। इसी बीच नरेश अरोरा का सुनेत्रा पवार से मिलना राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है।
आधे घंटे चली बंद कमरे में चर्चा
सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात पुणे के पुणे सर्किट हाउस में हुई, जहां सुनेत्रा पवार जिला परिषद और पंचायत समिति के विजयी सदस्यों के साथ बैठकों में व्यस्त थीं। इसी दौरान नरेश अरोरा पहुंचे और पार्थ पवार व जय पवार की मौजूदगी में करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई।
सम्बंधित ख़बरें
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
पुणे में खाकी की गुंडागर्दी! सब इंस्पेक्टर ने कैफे में की तोड़फोड़ और बदसलूकी VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
क्या है Gait Analysis? केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी चेतन चौधरी का क्यों कराया ये टेस्ट, जानें पूरी तकनीक
शपथ समारोह से गायब रहने पर भी सवाल
नरेश अरोरा पहले सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अचानक गायब हो गए थे, जिसके बाद से ही उनके राजनीतिक रुख को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। अब अचानक हुई इस मुलाकात ने अटकलों को और हवा दे दी है।
ये भी पढ़ें :- मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 100 करोड़ से ज्यादा का घोटाला
पार्टी रणनीति और नेतृत्व बदलाव पर चर्चा की चर्चा
राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि बैठक में पार्टी की भविष्य की रणनीति और नेतृत्व को लेकर भी चर्चा हुई। कुछ हलकों में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सुनेत्रा पवार को पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी देने की योजना बन सकती है। हालांकि, इन अटकलों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
