Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘यह अंत नहीं, शुरुआत है…’, बारामती में बड़ी जीत की ओर बढ़ते ही सुनेत्रा पवार का भावुक संदेश वायरल

Sunetra Pawar Baramati Bypoll Result: बारामती उपचुनाव 2026 में सुनेत्रा पवार 78,528 वोटों से आगे। भावुक पोस्ट में जीत को अजित दादा को समर्पित किया और जश्न न मनाने की अपील की।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: May 04, 2026 | 12:32 PM

बारामती में बड़ी जीत की ओर बढ़ते ही सुनेत्रा पवार का भावुक संदेश वायरल (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sunetra Pawar Baramati Bypoll: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन के बाद खाली हुई बारामती विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। सुबह से जारी मतगणना में महायुति और एनसीपी (अजित पवार गुट) की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने अपने विरोधियों पर अजेय बढ़त बना ली है। नौवें चरण की गिनती पूरी होने तक वे 78,528 मतों से आगे चल रही हैं। इस बड़ी सफलता के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक अत्यंत भावुक पोस्ट साझा कर बारामती की जनता का आभार व्यक्त किया है।

सुनेत्रा पवार ने अपनी पोस्ट में कहा कि यह क्षण उनके और सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत भावुक है क्योंकि इसमें अजित दादा की यादें जुड़ी हैं। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि यह जीत अहंकार के लिए नहीं, बल्कि दादा के सपनों की बारामती को साकार करने के लिए है।

आज बारामती विधानसभा पोटनिवडणुकीचा निकाल जाहीर होत असताना आपण सर्वांनी आपल्या मतांमधून दाखवलेला विश्वास मी आदरणीय अजितदादांच्या पवित्र स्मृतींना समर्पित करते. आजचा हा निकाल जाहीर होत असताना आदरणीय दादांच्या आठवणींना उजाळा मिळाल्याने आपण सर्वजण भावूक आहोत. दादांवर जीवापाड प्रेम… — Sunetra Ajit Pawar (@SunetraA_Pawar) May 4, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Pune Nasrapur Minor Case: पुणे रेप-मर्डर केस पर सियासत तेज, वर्षा गायकवाड ने सरकार पर साधा निशाना

Thane Kharigaon Toll: खारीगांव टोल प्लाजा फिर शुरू करने की तैयारी, NCP का विरोध तेज

सुनेत्रा पवार के खिलाफ ताल ठोकने वाले अभिजीत बिचुकले को कितने वोट मिले? NOTA से भी रह गए पीछे

Thane Colour Museum: ठाणे में बनेगा देश का पहला ‘कलर म्यूजियम’, अर्बन चैलेंज फंड से मिला प्रस्ताव

कार्यकर्ताओं से संयम की अपील

अपनी संभावित जीत को देखते हुए सुनेत्रा पवार ने राजनीतिक परिपक्वता का परिचय दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार का विजय जुलूस न निकालें और न ही सार्वजनिक रूप से गुलाल उड़ाकर जश्न मनाएं। उन्होंने कहा, “आइए हम संयम बनाए रखें और दादा के विचारों के अनुरूप आचरण करें”।

ये भी पढ़ें- सुनेत्रा पवार के खिलाफ ताल ठोकने वाले अभिजीत बिचुकले को कितने वोट मिले? NOTA से भी रह गए पीछे

अजित पवार के रिकॉर्ड पर नजर

बारामती में जीत के अंतर का रिकॉर्ड अभी भी दिवंगत अजित पवार के नाम है, जिन्होंने 2019 में 1.65 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। हालांकि सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन एग्जिट पोल और वर्तमान रुझानों के अनुसार वे 2 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं।

नई बारामती का संकल्प

सुनेत्रा पवार ने अपने संदेश का समापन एक शक्तिशाली वाक्य के साथ किया, “यह अंत नहीं है, यह तो केवल शुरुआत है। निर्धाराची, संघर्षाची आणि नव्या बारामतीची!”। उन्होंने बारामती के मतदाताओं को उनके विश्वास के लिए धन्यवाद दिया और वादा किया कि वे अजित दादा के अधूरे सपनों और विकास कार्यों को आगे ले जाने के लिए पूरी शक्ति से प्रयास करेंगी।

Sunetra pawar emotional post baramati by election results

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2026 | 12:32 PM

Topics:  

  • Baramati
  • Baramati Assembly Constituency
  • Maharashtra
  • Pune
  • Sunetra Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.