Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छात्र की दिनदहाड़े हत्या से दहला बारामती, पुलिस ने काॅलेज को किया सील, एक आरोपी गिरफ्तार

बारामती शहर के तुलजाराम चतुरचंद कॉलेज के एक नाबालिग छात्र की हत्या की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। साेमवार को कॉलेज के एक छात्र की कोयते से वार कर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद शहर के लोगों में गुस्सा है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Sep 30, 2024 | 06:13 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

बारामती: बारामती शहर के तुलजाराम चतुरचंद कॉलेज के एक नाबालिग छात्र की हत्या की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। साेमवार को कॉलेज के एक छात्र की कोयते से वार कर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद शहर के लोगों में गुस्सा है। पुलिस ने घटना के बाद कॉलेज परिसर को सील कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी और मृतक एक ही क्लास में पढ़ने वाले छात्र है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा अब भी फरार है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कॉलेज परिसर को सील कर दिया। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।

घटना के बाद छात्र को खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए बारामती के सिल्वर जुबली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे म‍‍‍ृत घोषित कर दिया। सभी बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

अजित पवार प्लेन क्रैश: बारामती थाने में रोहित पवार का भारी हंगामा, DGCA और VSR कंपनी पर FIR की मांग

संसद में गूंजेगा अजित पवार प्लेन क्रैश का मुद्दा: सुप्रिया सुले और संजय राउत उठाएंगे आवाज

महाविकास आघाड़ी में एक सीट पर खींचतान, सुप्रिया सुले ने शरद पवार के नाम पर साधा समर्थन

Sharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर हुए अस्पताल में भर्ती, सुप्रिया सुले ने बताया कैसी है तबीयत

यह भी पढ़ें:– मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, शिंदे समिति की रिपोर्ट को किया स्वीकार

सुप्रिया सुले ने कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “बारामती के एक कॉलेज में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या की घटना बेहद चौंकाने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का ग्राफ दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है और अपराधियों में कोई खौफ नहीं रह गया है। यह ऐसी स्थिति है जहां कोई भी तलवार, कोयता, पिस्तौल लेकर आता है और दिनदहाड़े हत्या कर देता है। यह सच है कि गृह मंत्री की नाकामी के कारण महाराष्ट्र में शुरू हुआ यह गुंडाराज राज्य को कई साल पीछे ले गया।”

दोपहिया वाहन से कट मारने के लिए हुआ था विवाद

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, छात्र बाहरी तहसील का रहने वाला है और शिक्षा के लिए बारामती शहर आया था। अपर पुलिस अधीक्षक गणेश बिरादर ने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला कि एक महीने पहले दोपहिया वाहन को ‘कट’ मारने को लेकर हुए विवाद में यह घटना हुई। इस हत्या को दो नाबालिग छात्रों ने अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें:– बच्चे के लिए बाघ से भिड़ी मां भालू, कैमरे में कैद हुआ ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व का रोमांचक सीन

Student murdered in baramati college one accused arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 30, 2024 | 06:13 PM

Topics:  

  • Baramati Police
  • Supriya Sule

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.