Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिंहगढ़ किले की इलेक्ट्रिक बस सेवा होल्ड पर

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Nov 17, 2021 | 05:52 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे:  सिंहगढ़ किले (Sinhagad Fort) के लिए महत्वाकांक्षी ई-बस सेवा ( E-Bus Service) परियोजना फ़िलहाल होल्ड (Hold) पर चली गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (PMPML) और वन विभाग (Forest Department) के बीच एक करार न हो पाने के चलते परियोजना शुरू होने से पहले ही रूक गई है। 

अधिकारियों के मुताबिक, वन विभाग ने ई-बस के लिए प्रति यात्री राजस्व की मांग की है, जबकि पीएमपीएमएल इस पर राजी नहीं है। इसलिए निर्णय को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।

गोलेवाड़ी और सिंहगढ़ किले के बीच ई-बस सेवा शुरू होनी है

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, सांसद सुप्रिया सुले, डिविजनल कमिश्नर सौरभ राव, जिला कलेक्टर राजेश देशमुख, जिला पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख, पीएमपीएमएल के सीएमडी लक्ष्मीनारायण मिश्रा और अन्य ने 1 अक्टूबर 2021 को पीएमपीएमएल की ई-बस में सवार हो कर सिंहगढ़ का दौरा किया था। उस समय साफ था कि पीएमपीएमएल ई-बस यात्रियों को लेकर सिंहगढ़ घाट को पार कर सकती है। इसलिए अजीत पवार ने घोषणा की थी कि गोलेवाड़ी और सिंहगढ़ किले के बीच ई-बस सेवा शुरू होगी।

सम्बंधित ख़बरें

17 फरवरी का इतिहास: छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर कब्जा किया

15 फीट गहरा ‘मौत का कुआं’ और अधूरी पार्किंग, पुणे में दिल्ली जैसा हादसा, 3 साल की बच्ची की हालत गंभीर

अजित पवार हादसे के 20 दिन बाद भी DGCA खामोश; रोहित पवार की नई सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया तहलका

10 महीने बाद भी खाली हाथ, पहलगाम के शहीद हुए संतोष जगदाले की बेटी को अब तक नहीं मिली है सरकारी नौकरी

गोलेवाड़ी में पार्क करने होंगे पर्यटकों को अपने वाहन  

पीएमपीएमएल और वन विभाग के बीच दो-तीन दौर की चर्चा हुई, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। जिसके चलते यह स्पष्ट नहीं है कि बस सेवा कब से शुरू होगी। योजना के तहत पर्यटकों को अपने वाहन गोलेवाड़ी में पार्क करने होंगे, जिसके लिए वन विभाग को पार्किंग स्थल बनाना होगा। वहां से पर्यटकों को किले तक पहुंचने के लिए पीएमपीएमएल ई-बस में सवार होना था।

Sinhagad fort electric bus service on hold

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2021 | 05:52 PM

Topics:  

  • Pune
  • Sinhagad Fort

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.