- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Shock To Thackeray Faction In Pimpri Chinchwad Labor Leader Irfan Syed Shinde Joins Faction
पिंपरी-चिंचवड में ठाकरे गुट को झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए मजदूर नेता इरफान सैयद
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी : पिंपरी-चिंचवड (Pimpri-Chinchwad) में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) (Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray) पार्टी (Party) को जोरदार झटका (Shock) लगा है। शिवसेना के मजदूर नेता इरफान सैयद (Labor Leader Irfan Syed) अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ‘बालासाहेब की शिवसेना’ पार्टी (‘Balasaheb’s Shiv Sena’ Party) में शामिल हो गए हैं। यह प्रवेश मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में ठाणे में टेंभीनाका स्थित पार्टी कार्यालय संपन्न हुआ। इस मौके पर बालासाहेब की शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे, शिरूर के पूर्व सांसद, वरिष्ठ नेता शिवाजी अधा राव-पाटील आदि मौजूद थे।
मजदूर नेता इरफान सैयद के साथ प्रवीण जाधव, नागेश वनमटे, परेश मोरे समेत महाराष्ट्र मजदूर संगठन और माथाड़ी संगठन के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बालासाहेब की शिवसेना (शिंदे ग्रुप) में शामिल हो गए हैं। मजदूर नेता इरफान सैयद को पिंपरी-चिंचवड में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के वफादार के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अखिल भारतीय कामगार सेना के साथ अन्नासाहेब पाटिल माथाड़ी मंडल के माध्यम से मजदूर के क्षेत्र में काफी काम किया है। इसके साथ ही साद सोशल फाउंडेशन और महाराष्ट्र मजदूर संगठन के माध्यम से सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों को क्रियान्वित कर नेत्रहीनों, विकलांगों और श्रमिकों की मदद कर रहे हैं। इरफान सैयद के शिंदे समूह में प्रवेश के साथ, पिंपरी-चिंचवड में ठाकरे समूह को बहुत नुकसान हुआ है। खासकर भोसरी, चाकन, तलेगांव, शिरूर, रांजनगांव के क्षेत्रों में उनका अच्छा प्रभाव है। इससे पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका सहित आने वाले चुनावों में बालासाहेब की शिवसेना को निश्चित तौर पर फायदा होगा।
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी चिंचवड़ में बिजली के खंभों पर अवैध केबल जाल के खिलाफ मनपा सख्त, ऑपरेटर्स को मिला 30 दिन का अल्टीमेटम
2800 करोड़ की एफडी पर 7 करोड़ का डाका; पिंपरी-चिंचवड के मुख्य लेखाकार प्रवीण जैन का नया कारनामा उजागर
शिवसेना (UBT) में नेतृत्व बदलाव के संकेत, Aditya Thackeray बन सकते हैं कार्याध्यक्ष
पिंपरी-चिंचवड और आलंदी के विकास को रफ्तार: महेश लांडगे ने विधानसभा में उठाई 2000 करोड़ से ज्यादा की मांग
जनता ही देगी गद्दारों को उचित जवाब: अहीर
इस बीच शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की मावल तालुका इकाई के मुख्य पदाधिकारियों की बैठक हुई। शिवसेना मावल तालुका के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन और शिवसेना सदस्य पंजीकरण अभियान का शुभारंभ शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे जिला संपर्क प्रमुख सचिन अहीर की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए अहीर ने कहा, शिवसैनिक जानते हैं कि असली शिवसेना कौन है, ठाकरे परिवार और नाम ठाकरे को शिवसेना से अलग नहीं किया जा सकता है, जैसे भगवा को शिवसेना से अलग नहीं किया जा सकता है। अहीर ने विश्वास जताया कि शिवसैनिकों के साथ-साथ जनता भी अच्छी तरह जानती है कि असली शिवसेना क्या है और सही समय पर जनता गद्दारों को उचित जवाब देगी।
Shock to thackeray faction in pimpri chinchwad labor leader irfan syed shinde joins faction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMअवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
May 26, 2026 | 10:54 PMRanveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
May 26, 2026 | 10:52 PMजम्मू-कश्मीर पर किसी को टिप्पणी का हक नहीं, चीन-पाकिस्तान को भारत की दो टूक, विवादित CPEC पर भी जताई आपत्ति
May 26, 2026 | 10:47 PMगोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये
May 26, 2026 | 10:34 PMMP News: इंदौर के राजबाड़ा पर कांग्रेस का महा-संग्राम, ‘पानी दो, महापौर इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा शहर
May 26, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














