Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवसेना विधायक महेश शिंदे ने की PM मोदी और देवेंद्र फडणवीस की तारीफ

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Oct 20, 2021 | 03:57 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

सातारा : जहां राज्यभर में शिवसेना (Shiv Sena)और भाजपा (BJP) के बीच 36 का आंकड़ा नजर आ रहा है, वहीं शिवसेना के एक विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Former Chief Minister Devendra Fadnavis) की तारीफों के पुल बांधकर सभी को चौंका दिया है। सातारा जिले के जिहे कटापुर पानी योजना के उद्घाटन के बाद शिवसेना विधायक महेश शिंदे (Shiv Sena MLA Mahesh Shinde) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की। इससे सातारा जिले के सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। बहरहाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशिकांत शिंदे ने इसकी कड़ी आलोचना की है।

सातारा जिले के खटाव इलाके को सूखाग्रस्त इलाके के रूप में जाना जाता है। इस क्षेत्र के नागरिकों को पानी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिहे कटापुर योजना शुरू करने का फैसला किया गया। पिछले कई सालों से रुकी हुई इस योजना का उद्घाटन शिवसेना विधायक महेश शिंदे ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिहे कटापुर योजना से खटाव तालुका के सूखा प्रभावित क्षेत्रों को बहुत लाभ होगा। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की वजह से हुई है। यह योजना हमारे लिए फलदायी होने वाली है।

 टैंकर से की जाती है जलापूर्ति 

सातारा जिले के खटाव तालुका के सूखाग्रस्त क्षेत्र में पानी की कमी के कारण टैंकर से जलापूर्ति की जाती है। जिहे कटापुर योजना टैंकरों द्वारा पानी की आपूर्ति बंद कर सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तैयार की गई है। 

सम्बंधित ख़बरें

शिवसेना UBT में फूट: उद्धव ठाकरे की वापसी कांग्रेस पर निर्भर, BJP प्रवक्ता नवनाथ बन का बड़ा हमला

महाराष्ट्र में ‘डिनर डिप्लोमेसी’ से बढ़ी सियासी हलचल, ठाकरे और शिंदे गुट के नेताओं की मुलाकात

शिवसेना में बड़ा फेरबदल, नागपुर में संजय निरुपम की एंट्री, तुमाने बाहर, कई दिग्गज नेताओं के हुए तबादले

शिवसेना चिह्न विवाद पर ‘तारीख पर तारीख’! सुप्रीम कोर्ट में 1 अप्रैल की सुनवाई टली, अब इस दिन होगी अंतिम बहस

शशिकांत शिंदे ने की कड़ी आलोचना 

विधायक महेश शिंदे द्वारा जिहे कटापुर जलापूर्ति योजना के उद्घाटन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक शशिकांत शिंदे ने इसकी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि शिवसेना के मनोहर जोशी जब मुख्यमंत्री थे तब कृष्णा घाटी विकास निगम का गठन हुआ था। इसलिए जिहे कटापुर योजना को बालासाहेब ठाकरे का नाम देने की मेरे जैसे कई लोगों की इच्छा थी। बालासाहेब ठाकरे से लगाव है तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस योजना को उनका नाम देना चाहिए।

सीएम ठाकरे करने वाले थे उद्घाटन

इस योजना को अभी भी केंद्रीय जल आयोग की ओर से निधि दी जाती है, ऐसा गिरीश महाजन ने कहा था, लेकिन वो निधि मिली ही नहीं। शशिकांत शिंदे ने कहा कि इस संबंध में पिछले महीने केंद्रीय जल आयोग को एक प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अभी तक इसे मंजूरी नहीं मिली है। इस योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद पवार और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल की उपस्थिति में करने की तैयारी थी। हालांकि, श्रेय लेने के लिए कुछ लोगों ने इसका उद्घाटन कर दिया, यह कहते हुए विधायक शशिकांत शिंदे ने विधायक महेश शिंदे पर टिप्पणी की।

 

Shiv sena mla mahesh shinde praised pm modi and devendra fadnavis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 20, 2021 | 03:57 PM

Topics:  

  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.