शिवसेना UBT में फूट: उद्धव ठाकरे की वापसी कांग्रेस पर निर्भर, BJP प्रवक्ता नवनाथ बन का बड़ा हमला
Shiv Sena UBT Internal Split: भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन ने संजय राऊत और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक वापसी अब कांग्रेस पर निर्भर है।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवनाथ बन ने उद्धव ठाकरे पर बोला हमला (सौ. डिजाइन फोटो )
Navnath Ban Attacks Uddhav Thackeray: भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने गुरुवार को शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राऊत पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे की विधान परिषद में संभावित वापसी अब कांग्रेस के फैसले पर निर्भर होगी।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उद्धव को फिर से विधायक बनाने के लिए राउत को सोनिया गांधी के सामने नाक रगड़नी पड़ेगी नवनाथ बन ने कहा कि जब शिवसेना भाजपा के साथ थी, तब उसे सम्मान और स्वाभिमान प्राप्त था, लेकिन अब वह कांग्रेस के सहारे चल रही है। उनके मुताबिक, हिंदुत्व से समझौता करने के कारण ही जनता ने उद्धव और उनकी पार्टी को नकार दिया है।
जनता ने असली शिवसेना और एनसीपी को चुना
शिंदे और अजित पवार की पार्टियों को असली बताते हुए बन ने दावा किया कि विधानसभा, जिला परिषद और महापालिका चुनावों में जनता ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राकां 6 के असली होने पर मुहर लगाई।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: गायिका आशा भोसले के नाम पर शुरू होगा ‘जीवन गौरव पुरस्कार’, मिलेंगे 10 लाख
पूर्व जज गौतम पटेल को धमकी मामला, केंद्र और मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सौंपी गोपनीय जांच रिपोर्ट
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला आना भले ही बाकी है, लेकिन जनमत स्पष्ट है। भाजपा प्रवक्ता ने राऊत की बयानबाजी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने आचरण पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देवेंद्र फडणवीस जैसे नेताओं को क्या बोलना है, यह बताने का अधिकार राऊत को नहीं है।
उद्धव गुट कांग्रेस में शामिल हो सकता है
नवनाथ बन ने दावा किया कि उद्धव गुट का कांग्रेस में विलय संभव है और इसके लिए संजय राऊत भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल जनता के समर्थन से मजबूत हैं और उनका स्वतंत्र अस्तित्व कायम है।
ये भी पढ़ें :- डोंबिवली में पुजारी की शर्मनाक हरकत: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
संभाजीनगर में UBT में बड़ी फूट
- संभाजीनगर से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। यहां शिवसेना यूबीटी में बड़ी फूट देखने को मिल रही है। जिला परिषद की विशेष समितियों के चुनाव में पार्टी का व्हिप नजरअंदाज कर दिया गया है।
- अंबादास दानवे द्वारा चुनाव से दूर रहने का व्हिप जारी किया गया था, लेकिन कृष्णा डोंगांवकर चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं और उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। कृष्णा डोंगांवकर शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद संदिपान भुमरे से मिलने पहुंचे।
- उन्होंने अपील की कि यदि भाजपा के साथ तालमेल नहीं बैठता, तो शिवसेना (शिंदे गुट) उन्हें समर्थन दें। इस कदम से साफ है कि उन्होंने पार्टी का व्हिप तोड़ दिया है, जिससे संभाजीनगर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद के सभापति पद के लिए चुनाव हुआ।
- उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने अपने सदस्यों को मतदान न करने का व्हिप जारी किया था। इसके बावजूद कृष्णा डोंगांवकर ने न केवल नामांकन पत्र खरीदा, बल्कि समर्थन जुटाने के लिए एकनाथ शिंदे गुट के सांसद भुमरे से भी मुलाकात की।
- डोगांवकर ने शिंदे गुट से अपील की कि वे गैरहाजिर रहने के बजाय उन्हें वोट दें। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या शिंदे गुट ठाकरे गुट की मदद करता है या नहीं। यह घटना संभाजीनगर की जिला परिषद राजनीति में शिवसेना और भाजपा के बीच बढ़ती दूरी को भी दर्शाती है।
