शरद पवार को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, तबीयत में हो रहा सुधार, जानें कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज
Sharad Pawar Health Update: सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती NCP (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार की हालत स्थिर है। डॉक्टरों के अनुसार स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
- Written By: आकाश मसने
शरद पवार (सोर्स: साेशल मीडिया)
Sharad Pawar Health Condition: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष और देश के दिग्गज नेता शरद पवार की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक के डॉक्टरों ने बुधवार को जानकारी दी कि पवार की हालत अब पूरी तरह स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो दिनों के भीतर उन्हें अस्पताल से छुट्टी (डिस्चार्ज) दे दी जाएगी।
क्या है बीमारी की वजह?
85 वर्षीय राज्यसभा सांसद शरद पवार को सोमवार दोपहर बारामती स्थित उनके आवास से अस्पताल लाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और लगातार खांसी की शिकायत थी। अस्पताल के ट्रस्टी और प्रसिद्ध डॉक्टर साइमन ग्रांट ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया, “भर्ती होने के समय उनके सीने में जो जकड़न थी, उस पर उपचार का सकारात्मक असर दिख रहा है। उनकी समग्र नैदानिक स्थिति (Clinical Condition) अब संतोषजनक है।”
डॉक्टरों के अनुसार, पवार की इस स्थिति का मुख्य कारण शारीरिक तनाव और अत्यधिक थकान है। हाल के दिनों में उन्होंने व्यापक चुनावी और राजनीतिक यात्राएं की थीं और लगातार लोगों से मुलाकातें कर रहे थे, जिसके कारण 85 वर्ष की आयु में उन पर काम का बोझ बढ़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
NEET पेपर लीक आरोपियों के घर कब चलेगा बुलडोजर? पूर्व विधायक आसिफ शेख का BJP से कड़वा सवाल
पुणे रिंग रोड के लिए 14 गांवों की जमीन अधिग्रहण प्रस्तावित, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
परिवार और शुभचिंतकों का तांता
बता दें कि शरद पवार पहले भी गंभीर बीमारियों (मुंह के कैंसर) को मात दे चुके हैं। हाल ही में उनके परिवार ने एक बड़ी त्रासदी का सामना किया है, जब 28 जनवरी को उनके भतीजे और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद से ही परिवार शोक में है।
यह भी पढ़ें:- मुंबई मोनोरेल की पटरी पर वापसी तय! मई से फिर शुरू होगी सेवा, जानें नए बदलाव और सुरक्षा अपडेट!
सोमवार शाम को महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार अपने बेटे पार्थ पवार के साथ शरद पवार का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंची थीं। शरद पवार की सेहत की खबर मिलते ही समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई थी, लेकिन अब डॉक्टरों के बयान ने राहत दी है। फिलहाल, चिकित्सा दल उनकी चौबीसों घंटे निगरानी कर रहा है ताकि उन्हें पूरी तरह फिट होने के बाद ही घर भेजा जाए।
