Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘हमें अमित शाह के तलवे चाटने की जरूरत नहीं’, चंद्रकांत पाटिल पर बरसे संजय राउत, बोले- हम इतने निकम्मे और…

Maharashtra Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायगढ़ दौरे पर संजय राउत की टिप्पणी के बात चंद्रकांत पाटिल ने उन्हें करारा जवाब दिया है। उनके इस जवाब का संजय राउत ने भी पलटवार किया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Apr 14, 2025 | 04:27 PM

संजय राउत और चंद्रकांत पाटिल (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब शिवसेना यूबीटी के नेता भी पार्टी का साध छोड़ने लगे है। लेकिन, पार्टी को पूरा भरोसा है कि बीएमसी चुनाव में पार्टी अच्छा काम कर जीत हासिल करेगी। यूबीटी के इस विश्वास पर हाल ही में चंद्रकांत पाटिल ने तंज कसा है। हाल ही में अमित शाह के रायगढ़ दौरे पर संजय राउत ने उन पर छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने का आरोप लगाया था। इस पर भी भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने जवाब दिया।

भाजपा नेता और मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत के केंद्रीय मंत्री अमित शाह के रायगढ़ दौरे पर की गई टिप्पणी का जवाब दिया। चंद्रकांत पाटिल ने कहा, “अमित शाह ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर 500 पन्नों की किताब लिखी है। इस किताब को देखकर संजय राउत को चक्कर आ जाएगा। उन्होंने कई संदर्भों को इकट्ठा करके यह किताब लिखी है। अमित शाह ने इतना शोध किया है। किताब बनकर तैयार है, बस यह तय होना बाकी है कि इसे दिल्ली में या पुणे में प्रकाशित किया जाएगा।”

संजय राउत ने किया पलटवार

इस बयान पर शिवसेना यूबीटी संजय राउत ने पलटवार किया है। संजय राउत ने कहा है कि चंद्रकांत पाटिल को हमारे बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमारे पास उम्मीदवार है। संजय राउत ने ईवीएम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि तुसली गबर्ड ने वाशिंगटन में कहा है कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है, जो कि अमेरिकी खुफिया विभाग के प्रमुख हैं। मोदी के दोस्त ने खुद बताया है कि महाराष्ट्र में उनकी जीत कैसे हुई है। तुम्हें उस पर ध्यान देना चाहिए। संजय राउत ने जवाब देते हुए कहा है कि सत्ता के लिए हमें अमित शाह के तलवे चाटने की जरूरत नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में कब बनेगा मुस्लिम प्रधानमंत्री? 16 साल पहले राहुल गांधी ने दिया था जवाब, अब फिर वायरल हो रहा VIDEO

अंततः विवादित मनोनीत नगरसेवक ने अपने पद से दिया इस्तीफा, भाजपा की हुई तीखी आलोचना

जिसे हराया, उसी को टिकट! अमरावती मनपा चुनाव में कांग्रेस से आए नेता को भाजपा ने दिया मौका, कार्यकर्ता नाराज

पुणे में ‘बालवडकर बनाम बालवडकर’ मुकाबले में भाजपा आगे; चंद्रकांत पाटिल की भविष्यवाणी से प्रचार को मिली रफ्तार

संजय राउत ने अपने जवाब में आगे कहा कि हमे अमित शाह के तलवे चाटने की जरूरत नहीं है। उन्होंने छत्रपति महाराज का अपमान किया है। औरंगजेब की कब्र को समाधि का दर्जा दिया है। उनके साथ उद्धव ठाकरे भी सत्ता में नहीं आना चाहते है। हम इतने असहाय और निकम्मे नहीं है। चंद्रकांत पाटिल को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए जो कि झूठ बोलकर सत्ता में आई है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संजय राउत ने अपमान का लगाया था आरोप

आपको बताते चले कि अमित शाह के रायगढ़ दौरे के दौरान संजय राउत ने आरोप लगाया है कि अमित शाह ने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया है। रायगढ़ में अपने भाषण के दौरान अमित शाह ने छत्रपति शिवाजी महाराज को सिर्फ शिवाजी कहकर संबोधित किया था। संजय राउत का कहना था कि महाराष्ट्र में हम उन्हें आदर से छत्रपति शिवाजी महाराज कहकर संबोधित करते है, ये अमित शाह ने उनका अपमान किया है।

Sanjay raut hits back at chandrakant patil statement maharashtra politics amit shah tour

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 14, 2025 | 04:27 PM

Topics:  

  • BJP
  • Chandrakant Patil
  • Maharashtra Politics
  • Sanjay Raut
  • Shiv Sena UBT

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.