Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जिसे हराया, उसी को टिकट! अमरावती मनपा चुनाव में कांग्रेस से आए नेता को भाजपा ने दिया मौका, कार्यकर्ता नाराज

Amravati Municipal Election में भाजपा की टिकट वितरण प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं। पूर्व पार्षद अजय सरसकर का टिकट काटकर कांग्रेस से आए मिलिंद बांबल को उम्मीदवार बनाए जाने से पार्टी में नाराजगी बढ़ी है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jan 10, 2026 | 06:54 PM

भाजपा नेता व मंत्री चंद्रशेखर बानकुले( (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

BJP Ticket Controversy: अमरावती मनपा चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर भ्रम और नाराजगी का माहौल बना हुआ है। अंबापेठ प्रभाग से वर्ष 2017 में जीत हासिल करने वाले भाजपा के पूर्व पार्षद अजय सरसकर का इस बार टिकट काट दिया गया है। खास बात यह है कि जिस कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद बांबल को सरसकर ने पिछले चुनाव में हराया था, उसी को भाजपा ने अब उम्मीदवार बनाया है। इससे प्रभाग में जोरदार चर्चा शुरू हो गई है।

2017 में अंबापेठ गोरक्षण प्रभाग से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में सरसकर निर्वाचित हुए थे, लेकिन इस बार सरसकर को छोड़कर बाकी सभी निर्वाचित उम्मीदवारों को दोबारा मौका दिया गया है। पिछली बार सरसकर को 6,167 वोट मिले थे, जबकि मिलिंद बांबल को 3,620 वोट प्राप्त हुए थे। हार के बाद बांबल भाजपा में शामिल हुए और अब उन्हें टिकट दिया गया है। इसे लेकर पार्टी के भीतर से भी नाराजगी की आवाज उठ रही है।

क्या बोले मंत्री बानकुले?

वहीं पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने हाल ही में स्वीकार किया कि सरसकर जैसे कार्यकर्ता का टिकट कटना एक गलती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी ईमानदार कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय नहीं होने देगी और उनके साथ न्याय किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

अब मोबाइल स्कैन से ढूंढें अपना मतदान केंद्र, अमरावती मनपा ने लॉन्च किया स्पेशल QR कोड

Amravati: पांच वर्षों में एक भी लाभार्थी नहीं, ‘शुभमंगल योजना’ की शोकांतिका

पुणे में ‘बालवडकर बनाम बालवडकर’ मुकाबले में भाजपा आगे; चंद्रकांत पाटिल की भविष्यवाणी से प्रचार को मिली रफ्तार

‘अब ब्रांड नहीं, विकास चलेगा’, एकनाथ शिंदे का ठाकरे भाइयों पर बड़ा प्रहार, कल्याण-डोंबिवली में जीत का दावा

यह भी पढ़ें:- रेलवे का ‘सुपर प्लान’, नासिक के मनमाड में तैनात हुआ पटरियों पर दौड़ता ‘हाई-टेक अस्पताल’

चुनाव प्रचार का आदेश मिला : सरसकर

अजय सरसकर ने कहा कि जिस उम्मीदवार को उन्होंने हराया, उसी के लिए अब बचार करने के आदेश मिले हैं, जो उनके लिए असमंजस की स्थिति है। वहीं भाजपा उम्मीदवार मिलिंद बांबल ने दावा किया कि वे लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं और उन्हें बाहरी कहना गलत है। इस फैसले से अमरावती की राजनीति में असंतोष और चर्चा तेज हो गई है।

Amravati municipal election bjp ticket controversy ajay sarskar milind bambal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 10, 2026 | 06:54 PM

Topics:  

  • Amravati
  • BJP
  • Chandrashekhar Bawankule
  • Maharashtra Local Body Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.