सैलरी में हुई कटौती तो कर्मचारियों से भरी बस में लगा दी आग, पुणे में विवाद के चलते साजिश को दिया अंजाम, 4 की मौत
पुणे में बुधवार को एक मिनी बस में आग लगने की खबर सामने आई थी, जिसमें चार लोगों की जलकर मौत हो गई थी। इस मामले को पहले एक हादसा बताया था, जिसके पीछे छुपी साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।
- Written By: प्रिया जैस
पुणे बस में लगी आग मामला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
पुणे: महाराष्ट्र में पुणे के पुणे के पिंपड़ी चिंचवाड़ इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया था। पुणे में चलती मिनी बस में आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए। इस मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि बस चालक ने जानबूझकर उस मिनी बस में आग लगाई थी और इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी।
हिंजेवाड़ी बस आग की घटना के बारे में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कन्हैया थोरात ने जानकारी दी। उन्होंने कहा, “बस चालक ने जानबूझकर वाहन में आग लगाई, ताकि इसे दुर्घटना का रूप दिया जा सके। हमारी जांच से पता चलता है कि बस चालक अपने सहकर्मियों के खिलाफ शिकायत रखता था और बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। हम जांच कर रहे हैं कि उसे रसायन कहां से मिले। हमने ड्राइवर के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं (103 और 109) के तहत मामला दर्ज किया है।”
इलाज के लिए अस्पताल में किया भर्ती
इससे पहले पिंपरी-चिंचवाड़ के डीसीपी विशाल गायकवाड़ ने बताया था कि सुबह करीब 7:30 बजे 112 पर कॉल आया कि हिंजेवाड़ी पीएस इलाके में एक मिनीबस में आग लग गई है। इस हादसे में कुछ यात्रियों की मौत हो गई है और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो चार लोगों की मौत हो चुकी थी। छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बस में कुल 14 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ बाहर निकलने में कामयाब रहे।
सम्बंधित ख़बरें
IRS की बेटी के साथ रेप फिर हत्या…54 मिनट की खौफनाक दास्तान, दिल्ली कांड की रूह कंपाने वाली 10 बड़ी बातें
Pune Municipal का बड़ा प्लान: 400 करोड़ से 61 किमी नई सड़कें, शहर की कनेक्टिविटी होगी बेहतर
Maharashtra By Election Live: बारामती और राहुरी में शुरू हुआ मतदान, सुनेत्रा पवार, सु्प्रिया सुले ने डाला वोट
महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव 2026: बारामती और राहुरी में वोटिंग आज, जानें मतदान के नियम और जरूरी दस्तावेज
यात्री, ड्राइवर और मिनीबस सभी फेज 1 में व्योमा ग्राफिक्स कंपनी से थे और ड्यूटी के लिए ऑफिस जा रहे थे। पहले जानकारी थी कि आग मिनीबस में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग में मरने वाले चार लोग बस के पीछे बैठे थे और वाहन से बाहर नहीं निकल सके। उन सभी का आईसीयू में इलाज करा रहे छह लोगों में से एक की हालत गंभीर है और उसे पुणे के एक विशेष अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
विवाद के चलते साजिश को दिया अंजाम
पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने जांच के बाद बताया कि जांच से पता चला है कि आग की घटना दुर्घटना नहीं, बल्कि एक साजिश का नतीजा थी। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी मिनी बस चालक जनार्दन हंबरदेकर है, जो हाल में अपने वेतन में हुई कटौती से बहुत नाराज था। पुलिस ने कहा कि उसका कुछ कर्मचारियों के साथ विवाद भी चल रहा था और वह बदला लेना चाहता था। अधिकारी ने कहा कि जिन कर्मचारियों के खिलाफ जनार्दन का गुस्सा था, वे उन मृतक चार लोगों में शामिल नहीं थे।
