बोनस : पिंपरी-चिंचवड़ की मनपा कर्मियों को मिलेगा दिवाली गिफ्ट, 62 करोड़ रुपये की मंजूरी
Diwali Bonus: पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह दीपावाली मीठी रहने वाली है। मनपा प्रशासन ने कुल 62 करोड़ रुपए के दिवाली बोनस को मंजूरी दी है।
- Written By: आंचल लोखंडे
पिंपरी-चिंचवड़ की मनपा कर्मियों को मिलेगा दिवाली गिफ्ट (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Pune News: पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह दीपावाली मीठी रहने वाली है। मनपा प्रशासन ने कुल 62 करोड़ रुपए के दिवाली बोनस को मंजूरी दी है। परंपरा के अनुसार और करारनामे के तहत करीब 6,500 अधिकारियों-कर्मचारियों को यह बोनस मिलेगा। प्रत्येक को 8.33% सानुग्रह अनुदान के साथ अतिरिक्त 20 हजार रुपए मिलेंगे। इस निर्णय से मनपा के कर्मचारियों की दीपावली और भी रोशन होने वाली है।
हर साल करार के अनुसार दिया जाता है बोनस पिंपरी-चिंचवड़ महापालिका कर्मचारी महासंघ और मनपा प्रशासन के बीच हुए समझौते के अनुसार यह दीपावली बोनस हर साल दिया जाता है। यह समक्षरीता हर पांच वर्ष में अपडेट किया जाता है। पिछली बार 2021 में समझौता हुआ था उसी के अनुसार इस साल भी बोनस दिया जाएगा। मनपा के ग्रेड 1 से ग्रेड 4 तक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस बोनस का लाभ मिलेगा।
दीपावली से पहले भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के आदेश
कर्मचारी महासंघ ने 8 जुलाई 2025 को बोनस देने की औपचारिक मांग की थी, जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 30 सितंबर को प्रस्ताव को मंजूरी दी। आयुक्त तथा प्रशासक शेखर सिंह ने इस प्रस्ताव पर 3 अक्टूबर (शुक्रवार) को अंतिम हस्ताक्षर किए। वित वर्ष 2024-25 के बजट में बोनस के लिए आवश्यक राशि का प्रावधान पहले से किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
KDMC Officials पर कोर्ट सख्त, पुनर्वसन मामले में आयुक्त समेत 7 पर जमानती वारंट
पुणे के सरकारी हॉस्टल में खूंखार नक्सली हिडमा का महिमामंडन! छात्रों ने किया डांस, अब पुलिस ने लिया एक्शन
Pune RMC Plants पर कार्रवाई से निर्माण क्षेत्र चिंतित, CREDAI ने नीति की मांग उठाई
Pimpri Chinchwad में स्वीकृत नगरसेवकों पर सहमति, 20 अप्रैल को नामों की घोषणा संभव
यदि राशि कम पड़ी तो अतिरिक्त प्रावधान वर्गीकरण के जरिए किया जाएगा। आयुक्तों ने लेखा विभाग को दीपावली से पहले भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए हैं। साथ ही आदेश में यह भी उल्लेख है कि यदि भविष्य में किसी तरह का विवाद या आक्षेप उत्पन्न होता।
बाढ़ग्रस्त 50 गांवों की दिवाली मीठी करने का भी संकल्प
मराठवाड़ा और अन्य जिलों में हुई अतिपूष्टि (भारी बारिश) के कारण किसानों और मजदूरों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। ऐसी कठिन परिस्थिति में अब भाजपा विधायक महेश लांडगे ने एक हाथ मदद का अभियान शुरू करने का संकल्प लिया है। इस अभियान के तहत मराठवाड़ा के 50 बाढ़ग्रस्त गांवों की दिवाली मीठी करने का निर्णय लिया गया है।
साल 2019 में पश्चिम महाराष्ट्र में आई भीषण बाढ़ और कोकण में आए चक्रवात के दौरान भी लांडगे ने इसी तरह एक हाथ मदद का मुहिम शुरू की थी। उस समय बड़े पैमाने पर सहायता पहुंचाई गई थी और पूरे महाराष्ट्र में इस पहल की सराहना हुई थी।
ये भी पढ़े: Pune Metro यात्रियों को बड़ी राहत, Pune Municipal Corporation 20 जगह बनाएगी पार्किंग
अब जब मराठवाड़ा और अन्य जिलों में फिर
से बाढ़ जैनरी स्थिति बनी है, पिंपरी-चिंचवड से एक बार फिर मदद कार्य खड़ा करने के लिए योजना बैठक की गई है। इस बैठक में पूर्व महापौर नितिन कालजे, राहुल जाधव, स्थायी समिति के पूर्व सभापति संतोष लोंढे, विलास मडिगेरी, नितिन लांडगे, दक्षिण भारत मौचर्चा प्रदेशाध्यक्ष राजेश पिल्ले, भाजपा महासचिव विकास डोतस और अन्य सभी पूर्व नगरसेवक, प्रमुख पदाधिकारी व अन्य लोग उपस्थित थे।
है तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी से वह राशि वसूल की जाएगी। इस निर्णय से पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के कर्मचारियों में उत्साह का वातावरण है और सभी अधिकारी-कर्मचारी इस बोनस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
