Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वैष्णवी हगावने आत्महत्या केस में आर.आर. कावेड़िया सरकारी वकील नियुक्त, आरोपी नीलेश चव्हाण के लिए ‘स्टँडिंग वॉरंट’ जारी

वैष्णवी हगावने आत्महत्या मामले में 2 बड़ी अपडेट सामने आ रही हैं। पहले में फरार आरोपी नीलेश चव्हाण की संपत्ति जब्त होने की संभावना है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने उसके खिलाफ 'स्थायी वारंट' जारी किया है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 29, 2025 | 09:09 PM

वैष्णवी हगावने आत्महत्या केस (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: वैष्णवी की आत्महत्या ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रखा है। ससुराल वालों द्वारा दी गई शारीरिक और मानसिक यातनाओं से तंग आकर वैष्णवी ने 16 मई को भुकुम में फांसी लगा ली थी। वैष्णवी हगावने आत्महत्या मामले में 2 बड़ी अपडेट सामने आ रही हैं। पहले में फरार आरोपी नीलेश चव्हाण की संपत्ति जब्त होने की संभावना है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने उसके खिलाफ ‘स्टँडिंग वॉरंट’ जारी किया है। अदालत ने यह सख्त आदेश इसलिए जारी किया है क्योंकि पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद नीलेश चव्हाण नहीं मिल पाया है।

पिंपरी-चिंचवाड़ के पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने कहा कि “आरोपी नीलेश चव्हाण लंबे समय से फरार है। न्यायालय के आदेशानुसार उसके खिलाफ ‘स्टँडिंग वॉरंट’ जारी किया गया है तथा उद्घोषणा एवं जब्ती की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होगी।”

क्या होता है स‘स्टँडिंग वॉरंट’?

जब कोई आरोपी जानबूझकर अपनी पहचान छिपाता है और फरार रहता है, जिससे उसे कोर्ट में पेश करना मुश्किल हो जाता है, तो कोर्ट ‘स्टँडिंग वॉरंट’ जारी करता है। यह वारंट प्राप्त करने के बाद पुलिस आरोपी के घर और संपत्ति की तलाशी लेती है और वहां सार्वजनिक घोषणा करती है। अगर आरोपी फिर भी कोर्ट में सरेंडर नहीं करता है, तो उसकी अचल (जमीन, मकान) और चल (वाहन, कीमती सामान) संपत्तियों पर जब्ती की कार्रवाई की जाती है।

फरार आरोपी नीलेश चव्हाण की संपत्ति जब्त होगी?

जांच में पता चला है कि फरार चल रहा नीलेश चव्हाण वैष्णवी अपहरण कांड में सह-आरोपी है। इसीलिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी देकर स्थायी वारंट मांगा था, जो मंजूर हो गया है। अब से पुलिस मुनादी करवाएगी, संपत्ति की सूची तैयार करेगी और जब्ती की प्रक्रिया शुरू करेगी। इससे नीलेश चव्हाण पर कानूनी दबाव बढ़ेगा और उसके जल्द से जल्द पेश होने की संभावना है।

आर.आर. कावेड़िया को सरकारी वकील नियुक्त

तो वहीं दूसरी बड़ी अपडेट यह है कि वैष्णवी हगावणे आत्महत्या मामले की जांच और अदालती लड़ाई अब निर्णायक दौर में पहुंच रही है। इस संवेदनशील मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने आर.आर. कावेड़िया को सरकारी वकील नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राज्य सरकार की ओर से की गई है और इसके लिए कस्पटे परिवार ने सरकार का आभार जताया है।

गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के आदेश

कस्पटे परिवार ने राज्य सरकार से मांग की थी, “हमें एक अनुभवी सरकारी वकील की जरूरत है जो इस अपराध की संवेदनशीलता को समझ सके और सक्षम दलील दे सके ताकि आरोपियों को कानूनी तौर पर सजा मिल सके।” इस मांग का संज्ञान लेते हुए गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के आदेशानुसार आर.आर. कावेड़िया को नियुक्त किया गया। कावेड़िया एक वरिष्ठ वकील हैं, जिन्होंने कई आपराधिक और गंभीर मामलों की सफलतापूर्वक पैरवी की है और उन्हें आपराधिक कानून का विशेष अनुभव है। इसलिए उम्मीद है कि इस मामले में सरकारी पक्ष अधिक सक्षमता से पेश किया जाएगा।

Rr kavedia appointed public prosecutor in vaishnavi hagawane suicide case standing warrant issued for accused nilesh chavan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2025 | 09:09 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Vaishnavi Hagawane Case

सम्बंधित ख़बरें

1

कौन हैं सदानंद दाते जिन्हें मिली DGP की कुर्सी? आतंकी कसाब से जान पर खेल लिया था लोहा, जानिए सबकुछ

2

महाराष्ट्र की 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समितियों के इलेक्शन पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा चुनाव

3

संभाजीनगर में 18वीं ऑल इंडिया मार्शल आर्ट प्रतियोगिता, 14 स्वर्ण पदक

4

MIDC चिकलथाना में 7 करोड़ की जमीन ठगी, नकली हस्ताक्षर से प्लॉट बिक्री

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.